×

Indonesia Earthquake 2022: इंडोनेशिया के विनाशकारी भूकंप में 252 की मौत, 700 हुए घायल..हजारों घर तबाह

Indonesia Earthquake 2022: इंडोनेशिया में आए शक्तिशाली भूकंप (Earthquake) में मरने वालों की संख्या बढ़कर 252 तक पहुंच गई है। वहीं, इस आपदा में 700 लोग घायल भी हुए हैं।

aman
Written By aman
Published on: 22 Nov 2022 10:27 AM GMT (Updated on: 22 Nov 2022 10:46 AM GMT)
Indonesia earthquake 2022 death toll rises to 252 many school children among
X

Indonesia Earthquake (Social Media)

Indonesia Earthquake 2022: इंडोनेशिया (Indonesia) में आए शक्तिशाली भूकंप (Earthquake) में मरने वालों की संख्या बढ़कर 252 तक पहुंच गई है। वहीं, इस आपदा में 700 लोग घायल भी हुए हैं। बता दें कि, इंडोनेशिया में सोमवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था। ये जानकारी स्थानीय मीडिया कॉम्पास टीवी के हवाले से सामने आए हैं।

स्थानीय मीडिया से बात करते हुए सियानजुर प्रांत के प्रशासन प्रमुख हरमन सुहेरनमन ने बताया कि, 5.6 की तीव्रता से आए विनाशकारी भूकंप में अब तक 252 लोगों के मारे जाने की जानकारी है, जबकि 700 से अधिक घायल हुए हैं। ज्ञात हो कि, ये भूकंप इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में आया था। पश्चिमी जावा (West Java Earthquake) के सियानजुर इलाके के प्रशासन प्रवक्ता एडम ने बताया कि, कई दर्जन लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा, भूकंप में हजारों घर तबाह हो गए हैं।


वीडियो में दिखा तबाही का मंजर

इंडोनेशिया में आए विनाशकारी भूकंप के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं। इन वीडियो में तबाही का मंजर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। भूकंप से सबसे ज्यादा तबाह सियानजुर हुआ। यहां 5.6 की तीव्रता से आए भूकंप के बाद भीषण तबाही दिख रही है।

ट्विटर पर कई वीडियो शेयर

इंडोनेशिया के ग्रामीण इलाकों में ज्यादा तबाही देखी गई है। सोशल मीडिया के हवाले से अब जानकारी सामने आ रही है। ग्रामीण इलाके में इस भूकंप से अधिक नुकसान पहुंचा है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अब कई वीडियो साझा किए जा रहे हैं। एक वीडियो के अनुसार सियानजुर इलाके के मानगुनकेर्ता गांव में भूकंप से कई घरों, दुकानें तबाह हुई हैं। इस वीडियो में सड़क किनारे मलबे को देखा जा सकता है।

कई अब भी मलबे में फंसे हैं

मीडिया खबरों के मुताबिक, जिस क्षेत्र में भूकंप आया था, वह घनी आबादी वाला क्षेत्र है। भूकंप के बाद भूस्खलन की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में अस्थायी घर मलबे में तब्दील हो गया। राहत और बचाव दल रात के समय भी काम में जुटे रहे। बचाव कर्मियों का कहना है कि लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है, अभी भी ढह चुके मकानों में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story