×

इंडोनेशिया में विडोडो के प्रतिद्वंद्वी ने चुनाव नतीजे को नकारा, अशांति की आशंका

इंडोनेशिया में अधिकारियों ने अशांति को लेकर आगाह किया है क्योंकि राष्ट्रपति जोको विडोडो के प्रतिद्वंद्वी और देश के एक पूर्व जनरल ने गैर आधिकारिक चुनाव परिणामों को खारिज कर दिया है। नेशनल पुलिस प्रमुख टीटो करनावियन ने प्रदर्शनकारियों को चुनाव में बाधा नहीं डालने को लेकर आगाह किया है।

Dharmendra kumar
Published on: 18 April 2019 11:36 AM
इंडोनेशिया में विडोडो के प्रतिद्वंद्वी ने चुनाव नतीजे को नकारा, अशांति की आशंका
X

जकार्ता: इंडोनेशिया में अधिकारियों ने अशांति को लेकर आगाह किया है क्योंकि राष्ट्रपति जोको विडोडो के प्रतिद्वंद्वी और देश के एक पूर्व जनरल ने गैर आधिकारिक चुनाव परिणामों को खारिज कर दिया है। नेशनल पुलिस प्रमुख टीटो करनावियन ने प्रदर्शनकारियों को चुनाव में बाधा नहीं डालने को लेकर आगाह किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘लोक सुरक्षा और शांति को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी प्रकार के अवैध और असंवैधानिक कृत्य के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’उन्होंने कहा, ‘‘हम हर किसी से प्रदर्शनों से दूर रहने का अनुरोध करते हैं, चाहे वह खुशी का हो या नाराजगी का।’’

यह भी पढ़ें...जयपुर: कांग्रेस ने लोगों को गुमराह किया- पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

हालांकि, जकार्ता में बृहस्पतिवार को शांति रही। नए राष्ट्रपति, सांसद और स्थानीय विधायक चुनने के लिए मुस्लिम बहुल इस देश में 19 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। चुनाव में इस बार रिकार्ड 2,45,000 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।

यह भी पढ़ें...बिजनौर जिले के इस गांव में बूथ नहीं बनाये जाने पर ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

राष्ट्रपति के प्रतिद्वंद्वी और पूर्व जनरल परबोबो सुबिअंतो ने आगाह किया है कि अगर वह हारे तो वह अदालत में नतीजे को चुनौती देंगे और चुनाव में जालसाजी के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन करेंगे।

एएफपी

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!