×

Indonesia News : सेल्फी की एनएफटी बेच कर कमाये 10 लाख डॉलर

Indonesia News : इंडोनेशिया के छात्र ने अपनी ही सेल्फी की एनएफटी बेच कर 10 लाख डॉलर यानी करीब साढ़े सात करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 16 Jan 2022 8:10 AM GMT
Technology today live news
X

सेल्फी की एनएफटी बेच कर कमाये 10 लाख डॉलर (Social Media)

Technology News : टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दुनिया किधर से किधर जा रही है बहुत से लोगों को इसका अंदाज़ा नहीं है। अब इंडोनेशिया के छात्र को ही लीजिए जिसने अपनी ही सेल्फी की एनएफटी बेच कर 10 लाख डॉलर यानी करीब साढ़े सात करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

कंप्यूटर कैमरे से अपनी एक सेल्फी फोटो खींचता था

22 वर्षीय सुल्तान गुस्ताफ अल घोजाली इंडोनेशिया के सेमारंग में एक विश्वविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान की पढ़ाई कर रहा है। 2017 से 2021 तक घोजाली रोजाना अपने कंप्यूटर के कैमरे से अपनी एक सेल्फी फोटो खींचता था क्योंकि उसका इरादा था कि वह इन फोटो से अपने स्नातक दिवस के लिए एक टाइमलैप्स वीडियो बनाएगा। सभी फोटो एकदम सामान्य और भावविहीन चेहरे की थीं।

'ओपनसी' में अपनी सेल्फी अपलोड करने का फैसला

दिसंबर 2021 में घोजाली ने ब्लॉकचेन तकनीक के बारे में जाना और तभी उसने "घोजाली एवरीडे" शीर्षक के तहत 'ओपनसी' में अपनी सेल्फी अपलोड करने का फैसला किया। उसने प्रति फोटो की कीमत 3 डॉलर रखी। घोजाली का कहना है कि उसने इसे बस एक मजाक के तौर पर सोचा था कि देखें क्या किसी को उसके चेहरे की फोटो के बारे में क्या सोचते हैं। घोजाली को अपनी एक भी सेल्फी की बिक्री की उम्मीद नहीं थी, लेकिन एक सेलिब्रिटी शेफ ने घोजाली की कुछ फोटो खरीदीं और अपने सोशल मीडिया पर घोजाली का प्रचार भी कर दिया। बस, देखते देखते घोजाली की सपाट सेल्फियों की मांग बढ़ गई।

सेल्फी की कीमत 0.247 ईथर यानी 806 डॉलर में बिकी

14 जनवरी को घोजाली की एक सेल्फी की कीमत 0.247 ईथर यानी लगभग 806 डॉलर में बिकी। ईथर एक क्रिप्टोकरेंसी है। घोजाली की सेल्फियों की अधिकतम बिक्री 0.9 ईथर में हुई है। यानी लगभग 3,000 डॉलर। घोजाली का कलेक्शन कुल 317 ईथर यानी दस लाख डॉलर में बिका है। घोजाली अब सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रिय हो चुका है और उसकी एनएफटी बिक्री पर अपडेट प्रदान करने वाले उनके ट्वीट को हजारों लाइक और रीट्वीट मिलते हैं। घोजाली ने कहा है कि वह अगले कुछ वर्षों में अपनी सेल्फी को बेचने के लिए नहीं डालेगा।

खुद का एनीमेशन स्टूडियो खोलने का सपना

घोजाली ने उसकी एनएफटी फोटो खरीदने वालों से अगर किया है कि वे इन फोटो का ध्यान रखें और उनका दुरुपयोग न करें नहीं तो मेरे माता-पिता बहुत निराश होंगे। घोजाली का सपना है कि वह एक दिन अपना खुद का एनीमेशन स्टूडियो खोले। वह अपनी कमाई को इसी में निवेश करने की योजना बना रहा है। उसने कहा है कि वह कॉलेज की पढ़ाई खत्म होने तक रोजाना सेल्फी लेता रहेगा।


Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story