×

International News: रूस - अमेरिका में ठनी, पुतिन ने कहा- बिडेन से कहीं अच्छे हैं ट्रम्प

International News : जबसे बिडेन प्रशासन ने यूक्रेन को 150 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता देने की घोषणा की है तबसे रूस और चिढ़ गया है। इसकी वजह यूक्रेन और रूस के बीच की तनातनी है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani LalPublished By Shivani
Published on: 13 Jun 2021 5:21 AM GMT
International News: रूस - अमेरिका में ठनी, पुतिन ने कहा- बिडेन से कहीं अच्छे हैं ट्रम्प
X

International News: रूस और अमेरिका के रिश्ते और भी खराब होते जा रहे हैं। अब रूसी प्रेसिडेंट (Russian President) व्लादीमिर पुतिन (Vladimir Putin) ने खुलासा किया है कि जबसे जो बिडेन (Joe Biden) अमेरिका के प्रेसिडेंट (US President) बने हैं तबसे दोनों देशों के बीच रिश्तों में और भी खटास आ गई है और ये रिश्ते आज सबसे बुरे हाल में हैं।

यूक्रेन का मसला

दरअसल, जबसे बिडेन प्रशासन ने यूक्रेन को 150 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता देने की घोषणा की है तबसे रूस और चिढ़ गया है। इसकी वजह यूक्रेन और रूस के बीच की तनातनी है। रूस, यूक्रेन की पूर्वी सीमा से लगे इलाकों को अपने में मिलना चाहता है और दोनों के बीच कई बार झड़प हो चुकी है। अब भी यूक्रेन सीमा पर रूसी सेनाओं का जमावड़ा है।

पुतिन को हत्यारा कहा

प्रेसिडेंट बिडेन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पुतिन को हत्यारा कह दिया था। रूस के विपक्षी नेता अलेक्सी नोवोलनी को जहर दिए जाने के लिए पुतिन को दोषी माना जा रहा है।

इसके पहले भी बिडेन ने पुतिन के बारे में सख्त टिप्पणी की हैं। नोवोलनी प्रकरण में ही बिडेन ने पहले कहा था कि पुतिन में 'आत्मा नहीं है' और उन्हें जल्द अपनी हरकतों की कीमत चुकानी पड़ेगी। बिडेन प्रशासन ने नोवोलनी मामले में रियेक्ट करते हुए रूस पर एक्सपोर्ट पाबंदियां लगा दी थीं।

ट्रम्प की तारीफ

पुतिन ने डोनाल्ड ट्रम्प से बिडेन की तुलना करते हुए ट्रम्प को बेहतरीन शख्सियत बताया है। पुतिन ने एक इंटरव्यू में कहा कि ट्रम्प असाधारण और बुद्धिमान इंसान हैं और वे बिडेन जैसे राजनीतिक व्यक्ति से बिल्कुल अलग हैं।
पुतिन ने कहा कि 'ट्रम्प बेहतरीन शख्स हैं। आप उन्हें पसंद करें या न करें, लेकिन वो अमेरिका के राजनेताओं से एकदम अलग हैं। वो पहले भी बड़ी राजनीति का हिस्सा नहीं रहे हैं। आप इसे पसंद करें या न करें, लेकिन सच्चाई यही है। दूसरी ओर बिडेन ने पूरी जिंदगी राजनीति में बिताई है। और ऐसा इंसान अलग तरह का होता है।

मिलेंगे दोनों नेता
पुतिन और जो बिडेन बाइडन के बीच अगले हफ्ते स्विट्जरलैंड में शिखर वार्ता होने वाली है जिसपर दुनिया की निगाहें लगी हुईं हैं। वैसे इस बैठक से कोई हैरतअंगेज बात निकल कर आने वाली नहीं है लेकिन जिस तरह पुतिन पर बिडेन और उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी हमलावर रही है उससे कुछ तल्खी सामने आ सकती है। अमेरिका में जब ट्रम्प प्रेसिडेंट चुने गए थे तबसे डेमोक्रेटिक पार्टी और उसके समर्थक मीडिया ने रूस पर चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में सब आरोप झूठे निकले लेकिन रूस व पुतिन के प्रति बिडेन की कटुता बढ़ती ही गई है।
Shivani

Shivani

Next Story