×

ओमान की खाड़ी में डूबा ईरानी नौसेना का 'खर्ग' जहाज, देखें यह तस्वीरें

Kharg Ship : ईरान नौसेना का जहाज 'खर्ग' ओमान की खाड़ी में आग लगने से डूब गया। इसकी कई सेटेलाइट तस्वीरें सामने आ रही है।

Newstrack          -         Network
Newstrack Newstrack - NetworkPublished By Shraddha
Published on: 4 Jun 2021 1:45 AM
ओमान की खाड़ी में डूबा ईरानी नौसेना का खर्ग जहाज
X

खर्ग जहाज (फोटो सोशल मीडिया)

Kharg Ship : ईरान नौसेना का सबसे बड़ा जहाज 'खर्ग' (Kharg) ओमान की खाड़ी (Gulf of Oman) में आग लगने से डूब गया है। इसकी कई सेटेलाइट तस्वीरें सामने आ रही है। इन तस्वीरों में 270 मीटर या 679 फुट का जहाज ईरान के बंदरगाह जासिक के तट पर डूबता नजर आया। इस जहाज के आसपास जल में तेल बिखरा नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में जहाज में पानी भरा दिखाई दे रहा है। इसके कई हिस्से पानी में दूबे नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि खर्ग जहाज में करीब 400 सैनिक थे जो आग लगते भाग गए थे जिनमें से 33 लोग घायल हो गए हैं। ईरान के इस सबसे बड़े जहाज में आग लगने का कारण अभी तक नहीं पता चला। सोशल मीडिया पर इस जहाज के जलने की कई तस्वीरें सामने आ रही है। खर्ग जहाज ईरान नौसेना का सबसे बड़ा युद्धपोत था।

सोशल मीडिया पर ईरान का यह युद्धपोत धू - धू कर जलता दिखा है। यह जहाज आग लगने के बाद ओमान की खाड़ी में डूब गया। सोशल मीडिया पर कई वायरल हो रही तस्वीरों में नौसैनिक जहाज को निकालते हुए देखा जा रहा है। ईरान की समाचार एजेंसियों ने इस जहाज को 'प्रशिक्षु जहाज' बताया है। बुधवार को इस जहाज से निकलता काले धुएं का वीडियो जारी किया गया है।

खर्ग जहाज ईरान के उन जहाजों में से एक है जो समुद्र में अन्य जहाजों को ईंधन मुहैया कराता है। यह जहाज 679 फुट का बताया जा रहा है। यह जहाज भारी माल भी वहन कर सकता है। इसके साथ इस जहाज में कई हेलीकॉप्टरों के लॉन्च पैड भी मैजूद है।

Shraddha

Shraddha

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!