×

इरमा तूफान तेजी से बढ़ रहा फ्लोरिडा की ओर, भारतीय दूतावास सक्रिय

aman
By aman
Published on: 10 Sep 2017 10:30 AM GMT
इरमा तूफान तेजी से बढ़ रहा फ्लोरिडा की ओर, भारतीय दूतावास सक्रिय
X
इरमा तूफान और हुआ मजबूत, तेजी से बढ़ रहा फ्लोरिडा की ओर

नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान इरमा अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य की ओर 209 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बढ़ रहा है। मौसम विभाग इसे श्रेणी चार का तूफान बता रहे हैं। फ्लोरिडा में रह रहे लाखों लोगों को तूफान के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

साल 2010 की जनगणना के अनुसार, फ्लोरिडा में भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों की आबादी करीब 120,000 है। इनमें हजारों लोग मियामी, फोर्ट लोरा डील और टेम्पा में रहते हैं। इन इलाकों को तूफान के लिहाज से सबसे खतरनाक बताया गया है।

ये भी पढ़ें ...शाह, राहुल गांधी से बोले- नींव आपके नाना ने रखी, पिता भी पूरी नहीं कर पाए

भारतीय दूतावास सक्रिय

वहीं, कैरिबियाई द्वीप सेंट मार्टिन से करीब 60 भारतीय नागरिकों को निकाले जाने की जानकारी मिली है। इरमा ने इस द्वीप पर काफी तबाही मचाई है। बता दें कि ज्यादातर भारतीय नागरिकों के पास अमेरिका का अस्थायी छोटी अवधि का ट्रांजिट वीजा है। जिन लोगों के पास ट्रांजिट वीजा नहीं है उनके लिए भारतीय दूतावास, विदेश मंत्रालय और होमलैंड सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर उन्हें वीजा उपलब्ध कराने पर काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें ...नाविका सागर परिक्रमा : मोदी ने महिला नौसेना अधिकारियों को दी बधाई

127 किमी की रफ़्तार से चल रही हवाएं

अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया, कि यह तूफान स्थानीय समयानुसार सुबह करीब सात बजे अमेरिकी भूभाग पहुंच जाएगा। इससे आने वाले समय में फ्लोरिडा में बारिश होगी। इरमा के शहर के नजदीक पहुंचते ही 127 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने लगी हैं।

ये भी पढ़ें ...गोवा में प्रत्याशी उतारेगी शिवसेना: क्या और बढ़ेगी दोनों दलों के बीच खटास?

हेल्पलाइन नंबर जारी

भारतीय दूतावास ने चौबीसों घंटे के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। वरिष्ठ राजनयिकों को अटलांटा में फंसे भारतीय-अमेरिकी लोगों के लिए राहत अभियानों की देखरेख के लिए वहां भेजा है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story