×

54 सैनिकों की मौत: बगदादी की मौत के बाद ISIS का ये पहला हमला

बगदादी की मौत के बाद ISIS बौखलाहट में है और शुक्रवार को उसने माली में सैन्य बलों को अपना पहना निशाना बनाया है। इस हमले में 53 सैनिकों और एक नागरिक की मौत हो गई।

Shreya
Published on: 3 Nov 2019 4:32 AM GMT
54 सैनिकों की मौत: बगदादी की मौत के बाद ISIS का ये पहला हमला
X
54 सैनिकों की मौत: बगदादी की मौत के बाद ISIS का ये पहला हमला

बमाको: आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) सरगना बगदादी का खात्मा हो चुका है। संगठन के सरगना की मौत के बाद भी ISIS शांत नहीं हुआ है। बगदादी की मौत के बाद ISIS बौखलाहट में है और शुक्रवार को उसने माली में सैन्य बलों को अपना पहना निशाना बनाया है। इस हमले में 53 सैनिकों और एक नागरिक की मौत हो गई। इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने शनिवार को माली में सैनिकों पर हुए जानलेवा हमले की जिम्मेदारी ली है।

अल जजीरा ने बताया कि आतंकी समूह ने अपने प्रचारक समाचार एजेंसी में इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

यह भी पढ़ें: छठ पूजा का हुआ समापन: सूर्य देवता को अर्घ्य देकर मांगी मनोकामना

शनिवार को देश के संचार मंत्री याया संगारे में बताया कि, ये हमला शुक्रवार को माली के पूर्वी इंडेलिमैन सैन्य चौकी पर हुआ था। याया संगारे ने ट्वीटर पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, इंडेलिमेन में सुरक्षाबलों पर हुए हमले के बाद वहां पर कुल 54 शव मिले हैं, जिनमें 53 शव सैनिकों के हैं और एक नागरिक का है। इस हमले में 10 लोगों को बचा लिया गया है, वहीं 10 महत्वपूर्ण सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने बताया था कि, फिलहाल हालात नियंत्रण में है और मृतकों की पहचान की जा रही है।

हालांकि शनिवार को उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी थी कि, इस हमले के बाद किस आतंकी संगठन का हाथ है। लेकिन उन्होंने कहा था कि ये एक आतंकी हमला ही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इस हमले को आतंकी हमला बताने से मना किया जा रहा था। मीडिया की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई।

यह भी पढ़ें: आतंकवाद के खात्मे के लिए एकजुट लड़ना होगा: राजनाथ सिंह

Shreya

Shreya

Next Story