Israel-Iran War: इजरायल के बेर्शेबा में बस स्टेशन पर अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, 11 घायल

Israel-Iran War: हमले को अंजाम देने वाले हमलावर को मार दिया गया है। इस हमले में एक की मौत हो गई है। साथ ही नौ अन्य लोगों को गोली लगी है।

Network
Newstrack Network
Published on: 6 Oct 2024 12:41 PM GMT (Updated on: 6 Oct 2024 1:05 PM GMT)
Israel-Iran War
X

Israel-Iran War (Pic: Social Media)

Israel-Iran War: इजरायल और ईरान जंग के बीच जंग होने की पूरी आशंका जताई जा रही है। दोनों देशों के बीच हमले भी जारी हैं। इसी बीच इजरायल में भीषण गोलीबारी की खबर सामने आई है। इजरायल के बेर्शेबा में बस स्टेशन पर मास फायरिंग की गई। हमले को अंजाम देने वाले हमलावर को मार दिया गया है। इस हमले में एक की मौत हो गई है। साथ ही नौ अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं।

11 लोग घायल

जंग के मुहाने पर इरान और इजरायल में लगातार हमले हो रहे हैं। दोनों तरफ से आए दिन बमबारी की जा रही है। इजरायली मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बेर्शेबा में बस स्टेशन पर एक हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अंधाधुंध फायरिंग में 11 लोग घायल हो गए। साथ ही एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 11 घायलों को इलाज चल रहा है। हमले में घायल एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को सोरोका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है।

एक हफ्ते में दूसरी घटना

घटना की जानकारी होते ही इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। इसी घेराबंदी में हमलावर को भी मार दिया गया है। पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है। अन्य आतंकियों के होने की आशंका जताई गई है। पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इजरायल में मास फायरिंग की पिछले एक हफ्ते में दूसरी घटना है। इससे पहले एक अक्टूबर को हमला हुआ था। इजरायल के तेल अवीव में हमलावर ने हमला किया था। इसमें आठ लोगों की मौत हुई थी। साथ ही सात लोग घायल हुए थे। इस हमले को दो हमलावरों ने अंजमा दिया था। इजरायली पुलिस ने दोनों हमलवारों को मार गिराया था।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story