×

Italy: तेजी से सूख रही इटली की सबसे लंबी नदी पो, द्वितीय विश्वयुद्ध से कनेक्शन

इटली देश बीते 70 सालों के सबसे बुरे संकट का सामना कर रहा है। इटली की सबसे लम्बी नदी पो बेहद तेजी से सूख रही है जो कि अपने आप में एक वैश्विक चिंता का विषय है

Rajat Verma
Written By Rajat Verma
Published on: 3 July 2022 12:32 PM GMT
Italy longest river Po is drying up fast connection to World War II
X

इटली की सबसे लंबी नदी पो। (Social Media)

Italy: यूरोप (Europe) के कई देश वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग और असमय जलवायु परिवर्तन के चलते सूखा झेल रहे हैं, जिसमें इटली (Italy) देश बीते 70 सालों के सबसे बुरे संकट का सामना कर रहा है। इटली की सबसे लम्बी नदी पो (Po) बेहद तेजी से सूख रही है जो कि अपने आप में एक वैश्विक चिंता का विषय है। विशेषज्ञों की मानें तो इटली की पो नदी (Po River) 2020 और 2022 क बीच तेजी से प्रभवित हुई है और इसी दौरान इटली (Italy) में हुई कम बारिश के चलते यह नदी पूरी तरह से सूखने की कगार पर आ गई है। आपको बता दें कि दूसरे विषय युद्ध के दौरान इटली की इस पो नदी (Po River In Italy) में कई जहाज डूब गए थे और अब पो नदी में पानी का स्तर इस कदर तेजी से कम हो रहा है कि नदी में डूबे हुए जहाज तक दिखाई पड़ने लगे हैं।

कई बुरे संकटों से गुज़र रहा इटली

इटली वर्तमान में कई बुरे संकटों से गुज़र रहा है। कम बारिश के चलते देश में आई पानी की कम से ना सिर्फ सूखाग्रस्त की समस्या आ पड़ी है बल्कि फसलों और बिजली आपूर्ति पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। देश की सबसे लंबी नदी के तेजी से सूखने के चलते इटली सरकार भी परेशान है और इस ओर स्थायी इंतेज़ाम करने पर विचार कर रही है। आपको बता दें कि यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने अपने कॉपरनिकस सेंटिनल -2 सैटेलाइट (Copernicus Sentinel-2 satellite) ने तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें तेजी से सूख रही पो नदी को दिखाया गया है।

संकट में इटली के किसान

देश की सबसे बड़ी नदी 'पो' (Po River In Italy) के तेजी से सूखने के चलते इटली के किसान संकट (farmers crisis of Italy) में हैं। आपको बता दें कि पो नदी देश की मीठी नदी का सबसे बड़ा जलाशय है जिसकी लंबाई 652 किमी है। साथ ही इस नदी के पानी का अधिकतर उपयोग देश के किसान अपनी फसलों को जिंदा रखने के लिए कड़ते हैं लेकिन बीते दो सालों के कम बारिश के हालात के चलते यह नदी तेजी से सूख रही है। ऐसे में वर्तमान हालात को देखते हुए इस बात का भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में देश में अनाज आदि आपूर्ति को लेकर भी समस्या सामने आ सकती है। साथ ही देश की अधिकतम बिजली उत्पादन पानी यानी हाइड्रो पॉवर (hydro power) से होने के चलते देश में बिजली आपूर्ति संकट भी देखने को मिल रहा है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story