×

जापान:6.9 की तीव्रता से आए भूकंप के बाद ,सुनामी से सहम गया शहर

By
Published on: 22 Nov 2016 5:32 AM GMT
जापान:6.9 की तीव्रता से आए भूकंप के बाद ,सुनामी से सहम गया शहर
X

japan

टोक्यो:जापान में मंगलवार को 6.9 की तीव्रता से भूकंप आया। फुफुशिमा परमाणु संयंत्र के तट पर एक मीटर उंची उठी लहर के बाद पूरा शहर सहमा हुआ है। इस खतरनाक लहर के उठने पर शहर में सुनामी आने की चेतावनी दी गई है। इस बात की जानकारी तोक्यो इलेक्ट्रिक पावर के ऑपरेटर ने दी।

जापान के पूर्वोत्तर इलाके में 6.9 की गति से आए इस भूकंप से किसी जानमान का नुकसान नहीं हुआ है।

टीईपीसीओ के एक अधिकारी ने कहा कि सुनामी (स्थानीय समयनुसार) तकरीबन सुबह 6.30 बजे आई है।

Next Story