×

Japan Amazing Facts: जापान की हैरान करने वाली बातें

Japan Surprising Facts: जापान के कुछ तथ्य जो हम सभी अभी तक नहीं जानते हैं आज उसके बारे में जानेगें । जिसे पढ़ कर आप हैरान हो जाएँगें ।

Akshita Pidiha
Published on: 18 May 2023 2:09 PM GMT

Japan Amazing Facts: जापान एशिया महाद्वीप के प्रमुख देशों में से एक है । यह चार बड़े और लगभग 6849 छोटे दीपों के समूह से बना है।यह सभी द्वीप प्रशांत महासागर का हिस्सा हैं।जापान के निकटतम पड़ोसी देश चीन, कोरिया तथा रूस हैं। जापान की राजधानी टोक्यो है।इसके कुछ बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका, तथा क्योटो हैं।जापान को उगते हुए सूरज का देश कहा जाता है।यह देश अपनी टेक्नॉलजी और खान-पान से पूरी दुनिया में जाना जाता है ।जापान के कुछ तथ्य जो हम सभी अभी तक नहीं जानते हैं आज उसके बारे में जानेगें। जिसे पढ़ कर आप हैरान हो जाएँगें।

जापानी ट्रेन दुनिया के ऐसे ट्रेनों में से एक है जो सबसे ज्यादा सही समय पर चलती है। यहां औसतन ट्रेन सिर्फ 18 सेकेंड के लिए ही लेट होती है।

जापान के नियम के अनुसार 40 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों की कमर 33.5 इंच से ज्यादा और औरतों की 35.4 से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए।यह स्‍केल यहां के सरकारी कर्मचारियों का मोटापा जांचने के लिए रखी गई है। हालांकि तय मापदंड से ज्यादा होने पर कोई फाइन नहीं लिया जाता है बल्कि उन्हें फ़िट रहने के टिप्स दिए जाते हैं।इसलिए यह कभी नहीं भूलें कि जापान में मोटा होना गैरकानूनी है।

यहां देर रात तक नाचना 2015 तक गैरकानूनी था।

जापान के 70 फीसदी क्षेत्र में पहाड़ हैं।यहां 200 से ज्यादा ज्वालामुखी भी हैं।

काली बिल्ली के बारे में जापानी लोगों का मानना है कि यह उनके लिए अच्छा भाग्य लेकर आती है।

अगर जापान में कोई व्यक्ति ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या करता है तो उसके रिश्तेदारों को यात्रा में बाधा डालने के लिए फाइन देना पड़ता है।

'गॉडजिला' फिल्म तो आपने देखी ही होगी।आपको बता दें कि गॉडजिला जापान का ऑफिशियल नागरिक भी है।

यहां किसी से मांफी मांगने के लिए 20 से ज्यादा तरीके हैं।

जापान के ऑफिसों में काम के दौरान सोना स्वीकार योग्य है । क्योंकि ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति ज्यादा काम करने की वजह से थक गया है और ब्रेक ले रहा है।

जापान एक ऐसा देश है जहां की ज्यादातर गलियां बेनाम हैं। उन गुमनाम गलियों का कोई नाम नहीं है। वहां हमारे और पश्चिमी देशों से हटकर एक बहुत ही अलग पते का सिस्टम है।

जापान में पहली क्लास से ही बच्चों को अपने क्लासरूम की सफ़ाई करनी होती है।सभी बच्चों को मिल-जुल कर यह काम करना होता है और साथ ही आपस में मिलकर खाना भी खाना होता है।साथ ही, जापान में बच्चों को टॉयलेट्स भी साफ करने होते हैं, इसे वहां के लोग कल्चर यानी संस्कृति के तौर पर देखते हैं जिसका नाम ओ-सोजी है।

वहां का ओकिगाहारा जंगल “सुसाइड फ़ॉरेस्ट” के नाम से मशहूर है।कहा जाता है कि हर साल यहां करीब 100 लोग आत्महत्या करते हैं।

जापान ने साल 1979 में “कैप्सूल होटल्स” को अपने देश में लॉन्च किया। इसमें उन्होंने छोटे-छोटे कमरे बनाए जिसमें सिर्फ़ एक आदमी ही सो सकता है।यह बहुत ही आरामदायक होते हैं और जिसमें लोग सुरक्षित रूप से सो सकते हैं जहां बड़े व्यापारियों से लेकर शराबी लोग भी आकर रात बिताते हैं।

जापान के इस फै़शन ट्रेंड को शायद ही किसी देश में देखा गया होगा। यहां लड़कियां और औरतें अपने सीधे और सेट दांतों को टेढ़ा दिखाने में बड़ी दिलचस्पी रखती हैं।

इस अजीब-ओ-ग़रीब फै़शन ट्रेंड के लिए एक छोटी सी कॉस्मेटिक सर्जरी करवाकर लड़कियां अपने दांतों में बदलाव ला रही हैं।

जापान में लोग सफ़ाई को लेकर बहुत सावधान रहते हैं।वहां लोग अपने घरों को अलग-अलग जोन्स यानी साफ और गंदे में बांट देते हैं।जैसे शौच, बाहर, लिविंग रूम, बेडरूम आदि जगहों के लिए अलग-अलग चप्पल का इस्तेमाल किया जाता है।सफ़ाई का ये चलन कुछ ऐसा है कि जापान में मौजूद कई रेस्ट रूम्स में भी इस नियम को माना जाता है।

जापान में हर साल लगभग 1500 से अधिक भूकंप आते हैं।

जापान के लोग दीर्घायु होते हैं। उदाहरण के तौर पर जापान के लगभग 50000 से अधिक लोगों की उम्र 100 साल से ज्यादा है।

जापान के लोगों का नववर्ष बनाने का तरीका भी लाजवाब है । यह लोग नववर्ष की खुशी में सर्वप्रथम मंदिर में जाकर 108 बार घंटियां बजाते हैं।

जापान में एक द्वीप ऐसा भी है जहां पर कुत्तों को पालना गैरकानूनी है। क्योंकि इस द्वीप पर मात्र 100 लोग रहते हैं । लेकिन यहां बिल्लियों की संख्या इन से 4 गुना ज्यादा है।

जापान दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिस पर परमाणु हमला हुआ था तथा यह हमला अमेरिका ने 6 और 9 अगस्त 1945 में जापान के दो बड़े शहर हिरोशिमा और नागासाकी पर किया था।

जापान में मैग्नेट पावर से भी ट्रेनों को चलाया जाता है । यह ट्रेन पटरी से कुछ इंच ऊपर चलती है और देखने पर ऐसा लगता है जैसे यह ट्रेन हवा में चल रही है ।यह जापानी ट्रैन टेक्नोलॉजी का एक उत्कृष्ट नमूना है।

विश्व के पढ़े लिखे देशो के मामले में जापान का पहला स्थान है।जापान के 100% लोग साक्षर है।

जापान के कानून में एक ऐसा नियम है जिसके तहत बच्चों को 10 साल तक किसी भी तरह की परीक्षा नहीं देनी पड़ती।इन 10 सालों में उन्हें उनका बचपन इंजॉय करने दिया जाता है।

जापान में कई ऐसे हाईवे बनाए गए हैं जो बिल्डिंगों के बीच में से निकलते हैं।

जापान में अपराध नाम मात्र ही होते हैं । यहां पर 2000000 लोगों में मात्र एक हत्या होती है।

जापान के घरों में बच्चों से ज्यादा पालतू पशु रहते हैं।

Akshita Pidiha

Akshita Pidiha

Next Story