×

कोरोना से घातक ये संक्रमण: फैला रहा इस देश में आतंक, उठाया जायेगा भयानक कदम

बताया जा रहा है कि दक्षिण-पश्चिम जापान में होन्शू द्वीप पर मियाजाकी नाम का प्रांत है, यहां ह्युगा शहर के एक पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की खोज हुई है, जिसका नाम है 'एवियन इन्फ्लूएंजा'।

Shivani
Published on: 1 Dec 2020 5:14 AM GMT
कोरोना से घातक ये संक्रमण: फैला रहा इस देश में आतंक, उठाया जायेगा भयानक कदम
X

लखनऊ: चीन से पनपे कोरोना वायरस से पहले ही दुनिया के तमाम देश परेशान हैं, वहीं इसी बीच दूसरी महामारी फैलने की खबरे आ रही है। दरअसल जापान में तेजी से बर्ड फ्लू फ़ैल रहा है। जापान के इस बर्ड फ्लू पिछले चार सालों की सबसे भयानक महामारी बताया जा रहा है। देश के पोल्ट्री फार्मों में इस संक्रमण की लहर शुरू हो चुकी है। कोरोना के बाद अब बर्ड फ्लू बेहद घातक बीमारी साबित हो सकती है।

जापान में बर्ड फ्लू का कहर:

जापान के कृषि मंत्रालय की ओर से जारी बयान में देश में फ़ैल रहे बर्ड फ्लू को घातक बताते हुए कहा गया है कि इस संक्रमण की लहर पोल्टी फार्मों में फैलना शुरू हो गयी है।

ये भी पढ़ेंःचीन और रूस ने बना लिए ये खतरनाक हथियार, डरा अमेरिका, दुनिया को दी चेतावनी

'एवियन इन्फ्लूएंजा' से मनुष्यों के संक्रमित होने की संभावना नहीं

इस संक्रमण के बारे में कृषि मंत्रालय ने अपनी सरकारी वेबसाइट के जरिये जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि दक्षिण-पश्चिम जापान में होन्शू द्वीप पर मियाजाकी नाम का प्रांत हैं, यहां ह्युगा शहर के एक पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की खोज हुई है, जिसका नाम है 'एवियन इन्फ्लूएंजा'। हालंकि कहा जा रहा है कि मुर्गियों या अंडे खाने से मनुष्य में इस बर्ड फ्लू से संक्रमित होने की आशंका नहीं है।

साल 2016 में मारी गईं थीं 16 लाख मुर्गियां

बता दें कि साल 2016 के बाद जापान में बर्ड फ्लू बुरी तरह फैला। इसके बाद का दौर जापान के लिए सबसे खराब रहा। वहीं पिछले महीने शिकोकू द्वीप के कागावा प्रांत में बर्ड फ्लू बेहद भयानक तरीके से फैलने लगा। कागावा प्रांत जापान के क्यूशू द्वीप से सटा हुआ है।

ये भी पढ़ेंः कोरोना की दमदार वैक्सीन: 100 फीसदी है असरदार, लाखों लोगों तक पहुंचेगी ऐसे

4 सालों में सबसे भयानक हुआ जापान का बर्ड फ्लू

गौरतलब है कि इसके पहले साल 2016-17 के बीच बर्ड फ्लू के चलते जापान में तकरीबन 16 लाख मुर्गियों को मार दिया गया था। उस साल जापान ने संक्रमण का सबसे बड़ा प्रकोप झेला था। मारी गयी सभी मुर्गियां बर्ड फ्लू के एच5एन6 स्ट्रेन के संपर्क में आ गयीं थीं।

जापान सरकार ने की 18 लाख से ज्यादा मुर्गियों को मारने की तैयारी

वहीं अब इस साल संक्रमण को रोकने के लिए जापान सरकार की 18 लाख से ज्यादा मुर्गियों को मारने की तैयारी है। इसके पहले 2018 में भी बर्ड फ्लू महामारी सामने आई थी। उस समय 91,000 मुर्गियों को मारा गया था।

ये भी पढ़ेंः आदित्य-श्वेता की शादी: यहां होंगी रस्में, जानिए कौन-कौन होगा शामिल

मुर्गियों में कितनी तेजी से इस संक्रमण का प्रसार हो रहा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मियाजाकी प्रांत के पोल्ट्री फार्मों में 40,000 मुर्गियों को मारकर दफन किया जाएगा। इसके अलावा इसके प्रसार को रोकने के लिए पोल्ट्री फार्म के तीन किमी के दायरे में मुर्गियों के कारोबार पर प्रतिबंध लगाया जायेगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story