×

Divorce Temple: ऐसा मंदिर जो शादी तोड़ने के लिए जाना जाता , बेहद ही खास और क्या है अलग, जानें

Divorce Temple: जापान में एक ऐसा अनोखा तलाक मंदिर है, जहां पतियों से परेशान महिलाएं आती हैं। करीबन 600 साल पुराने इस मंदिर को टेकोजी मंदिर के नाम से जाना जाता है।

Yachana Jaiswal
Published on: 8 Jun 2023 8:45 AM GMT
Divorce Temple: ऐसा मंदिर जो शादी तोड़ने के लिए जाना जाता , बेहद ही खास और क्या है अलग, जानें
X
(photo credit: wikimedia commons))

Divorce Temple Japan: पूरे विश्वभर में कई अदभुत और अलौकिक मन्दिर देखे होंगे वहां गए होंगे। इन मंदिरों में कई देवी-देवताओं की प्रतिमा भी स्थापित होंगे, लेकिन कभी आपने Divorce Temple यानी तलाक मंदिर के बारे में सुना है। यह नाम सुनकर ही मन में ख्याल आना संभव है ऐसा भी होता है क्या? ये कैसे नाम का मंदिर है अगर है भी तो कहा है? आज तक हमने शादी के लिए लोगों को मंदिर जाते हुए देखा होगा लेकिन तलाक के लिए भी लोग मंदिर जाते है, आज पता चला। बता दें आपको की यह यूनिक नाम वाला मंदिर जापान में स्थित है, इस मंदिर को लगभग 600 साल पहले मात्सुगोका टोकेई-जी के नाम से बनाए गया था। मिली जानकारी के अनुसार यह बताया जा रहा कि इस मंदिर में घरेलू हिंसा का शिकार हुई महिलाएं शादी तुड़वाने की मकसद से आती है।

पति के अत्याचार से दूर रहने आती थी औरतें

जब जापान में महिलाएं अपने पतियों को उनके बर्ताव और आदतों के कारण छोड़कर चली जाती थी, तो उन्हें इस मंदिर में शरण दिया जाता था। 1185 और 1333 के बीच समय में जापान में महिलाओं को सीमित कानूनी अधिकार दिए जाते थे और कई सामाजिक रोकटोक का भी सामना करना पड़ता था।

मन्दिर से बना संस्था

जब महिलाएं पतियों से परेशान होकर यहां आकर रुकने लग गई, तब धीरे-धीरे यह मंदिर महिलाओं के सुरक्षित आश्रय के रूप में देखा जाने लगा। महिलाओं के लिए यह मंदिर एक संस्था के रूप में लोकप्रिय हो चुका है यह मंदिर आज भी उतना ही प्रसिद्ध है।

कहां है ऐसा मंदिर

यह मंदिर जापान के कामकुरा शहर, कानागावा में स्थित है। इस मंदिर को तलाक मन्दिर के अतिरिक्त टेकोजी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह बौद्ध मन्दिर है जो कि ऐतिहासिक दृष्टि से महत्व रखता है। जब महिला वर्ग के पास अपने हक में अधिकार नहीं हुआ करता था तब जापान में तलाक का भी कोई प्रावधान नहीं था। उस समय में यह मंदिर बनवाया गया था।

हरियाली और शांत वातावरण

मंदिर को लोग काकेकोमी-डेरा, रिश्ते को तोड़ने वाला मंदिर, भगोड़ी महिलाओं का मंदिर या तलाक मंदिर बुलाने लगे है। मंदिर अंदर के तरफ से सुंदर बगीचों और सुंदर वास्तुकला से घिरा हुआ है।

किसने बनवाया?

यह तलाक मंदिर जापान में मात्सुगोका टोकेई-जी के नाम से कामकुरा शहर के कानागावा प्रांत में बना हुआ हैं। ऐसा माना जाता है कि, इस मंदिर में उन महिलाओं को आश्रय मिला है जिन्होंने बहुत कष्ट अपने वैवाहिक जीवन में झेले है। यह मंदिर की स्थापना बौद्ध जी के समय के दौरान हुई थी। उस समय में तब महिलाओं के लिए कोई अधिकार नहीं हुआ करते थे, जापान में उस वक्त वैवाहिक जीवन में अलग होने का कोई सुविधा नहीं था। वर्ष 1285 में बौद्ध नन काकुसन शिदो-नी ने इस मंदिर को बनवाया था। उस समय में जो महिलाएं कष्ट से घिरी हुई थी उन्हें इस मंदिर में स्थान दिया जाता था। महिलाओं को यहां आकर लगने लगा था कि इस मंदिर में उनको सुरक्षा मिल सकती है। इसके अलावा अगर वह किसी घुटन भरे रिश्ते में हैं, तो उससे भी उनको आजादी मिल सकती थी।

तलाक सर्टिफिकेट ​भी मिलने लगा

टोकोजी मंदिर महिलाओं को ऑफिशियल रूप से तलाक सर्टिफिकेट भी देने लग गया है। इस सर्टिफिकेट को सूफुकु-जी के नाम से जाना जाता है। इस सर्टिफिकेट में शादी से जुड़े लीगल इंडियोएंडेंस के बारे में बताया गया है।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story