×

Japan Earthquake: 90 मिनट...21 भूकंप के झटके, भारत सरकार हुई अलर्ट, नागरिकों के लिए उठाए ये कदम

Japan Earthquake: जापान में भारतीय दूतावास ने तीव्र भूकंप और सुनामी की चेतावनी के बाद भारतीय नागरिकों के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं।

Viren Singh
Published on: 1 Jan 2024 10:42 AM GMT
Japan Earthquake
X

Japan Earthquake (सोशल मीडिया) 

Japan Earthquake: नए साल पर यानी 1 जनवरी, 2024 को दुनिया के विकसित देश जापान में शाक्तिशाली भूकंप के बाद भारत सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। जापान में मौजूद भारतीय लोगों की सुरक्षा के लिए जापान में भारतीय दूतावास ने सोमवार को आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं। जापान में भारतीय दूतावास ने भारतीयों से संपर्क करने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित भी किया है। बता दें कि मिनट के अंदर जापान में 21 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

भारतीय दूतावास आया अलर्ट मूड पर

मिली जानकारी के मुताबिक, जापान में भारतीय दूतावास ने तीव्र भूकंप और सुनामी की चेतावनी के बाद भारतीय नागरिकों के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं। वहां स्थित भारतीय जारी हुए नंबरों से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा संपर्क साधने के लिए आधिकारिक ईमेल भी जारी किया है। नंबर जारी करने के साथ दूतावास में मौजूद लोगों के नाम भी जारी किये हैं।

ये हैं आपातकालीन नंबर

+81-80-3930-1715 (श्री याकूब टोपनो)

+81-70-1492-0049 (श्री अजय सेठी)

+81-80-3214-4734 (श्री डी.एन. बरनवाल)

+81-80-6229-5382 (श्री एस. भट्टाचार्य)

+81-80-3214-4722 (श्री विवेक राठी)

जानिए कितनी बार आया भूकंप

बता दें कि जापान में सोमवार को 90 मिनट के अंतराल में कम से कम 21 भूकंप आए। आधिकारिक बयान के मुताबिक, सभी झटके रिक्टर पैमाने पर 4.0 से ऊपर मापे गए। सबसे शक्तिशाली भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई। जापान के पश्चिमी तट पर आए कई तेज भूकंपों के झटके बाद सुनामी का भी अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने सुनामी को देखते हुए समुद्र तटीय इलाकों को खाली करने के आदेश दिया है।

शाम 7 बजे आए भूकंप के झटके

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने शाम 4 बजे के तुरंत बाद इशिकावा के तट और आसपास के प्रान्तों में भूकंप की सूचना दी। कई तीव्रता के भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किये। सबसे अधिक तीव्रता 7.6 मापी गई। इसके अलावा जापान में इशिकावा में बड़ी और मुख्य द्वीप होंशू के शेष पश्चिमी तट के लिए निचले स्तर की सुनामी चेतावनी जारी की गई है। सुनामी की लहरें 5 मीटर (16.5 फीट) तक हो सकती हैं।

सरकार ने प्रवक्त ने दी ये जानकारी

सरकार के प्रवक्ता योशिमासा हयाशी ने संवाददाताओं से कहा कि क्षेत्र में परमाणु संयंत्रों ने किसी अनियमितता की सूचना नहीं दी है। लेकिन उन्होंने कहा कि तटीय इलाकों के लोगों के लिए आने वाली सुनामी से दूर रहना महत्वपूर्ण है। हर मिनट मायने रखता है। कृपया तुरंत सुरक्षित क्षेत्र में चले जाएं।

आधिकारिक ईमेल जारी

आए भंयकर भूकंप को देखते हुए जापान में स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागारिकों की सुरक्षा के लिए फोन नंबर के अलावा आधिकारिक ईमेल आईडी पर जारी की है। जापान में भारतीय किसी भी सहायता के लिए ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। नागरिक sscons.tokyo@mea.gov.in और offffseco.tokyo@mea.gov.in पर ईमेल कर किसी भी प्रकार की मदद मांग सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story