×

Shinzo Abe: गिरफ्त में है जापान के पूर्व पीएम को गोली मारने वाला शख्स, जानें हमलावर के बारे में

Shinzo Abe : शिंजो आबे को गोली लगने के बाद दिल का दौरा पड़ा है। उनकी हालत बेहद नाजुक है। आबे को हमलावर ने बेहद करीब से गोली मारी। संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार किया जा चुका है।

aman
Written By aman
Published on: 8 July 2022 7:03 AM GMT (Updated on: 8 July 2022 9:59 AM GMT)
japan former pm shinzo abe shot know facts on arrested shooter tetsuya yamagami world news
X

Former Japan PM Shinzo Abe Shot dead by a zipgun (Image: Social Media)

Former Japan PM Shinzo Abe Shot : आज सुबह-सुबह जब लोगों की आंखें खुली तो दुनिया जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Former Japan PM Shinzo Abe Shot) को गोली मारे जाने की खबर से चौंक गई। शिंजो आबे के ऊपर जानलेवा हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में बीच सड़क पर वो भाषण दे रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों और वीडियो में रिकॉर्ड फुटेज से साफ जाहिर होता है कि हमलावर ने काफी करीब से उन पर गोलियां दागी। डॉक्टरों के काफी प्रयास के बावजूद आबे को नहीं बचाया जा सका। शिंजो आबे का निधन हो गया।

शिंजो आबे को दो गोलियां लगी थीं। हमले के ठीक बाद सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। शिंजो आबे का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जाती रही। आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हमले के बाद लोगों के मन में ये सवाल उठना शुरू हुए कि आखिर ये हमलावर है, कौन? जिसने जापान के लोकप्रिय नेता को इस तरह गोली मार दी।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के हमलावर के बारे में जानें प्रमुख बातें -

- जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हमला करने वाले हमलावर का नाम तेत्सुया यमगमी है। यह शख्स स्थानीय है।

- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शूटर तेत्सुया यमगामी की उम्र 41 वर्ष बताई जा रही है।

- हमलावर जापान की सेना में रह चुका है। उसने जापानी नौसेना में अपनी सेवाएं दी हैं।

- जिस वक्त तेत्सुया ने शिंजो आबे के ऊपर गोलियां चलाई बताया जा रहा है, कि उस समय वो जापान के पूर्व पीएम से मात्र 10 फीट की दूरी रही होगी।

- शिंजो आबे को जिस समय गोली लगी, वो भाषण दे रहे थे। गोली लगते है वो बीच सड़क पर ही गिर पड़े।

- इस गोलीबारी के फौरन बाद तेत्सुयायमगामी को वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया।

- ख़बरों के मुताबिक, हमलावर ने शॉटगन का इस्तेमाल किया थ।

- हमलावर के ऊपर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।

शूटर जापान मेरिटाइम सेल्‍फ डिफेंस फोर्स में का था सदस्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर तेत्सुया यमगामी जापान मेरिटाइम सेल्‍फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) का पूर्व सदस्य रहा है। बताया जा रहा है कि, हमलावर एक स्‍थानीय विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) के तौर पर भी काम कर चुका है। तेत्‍सुआ द्वारा चलाई गई गोली में से एक आबे की बाईं छाती पर लगी और दूसरी उनकी गर्दन पर लगी है।

जानें क्या है JMSDF?

यहां आपको बता दें कि, जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स यानी JMSDF को जापानी नौसेना के रूप में जाना जाता है। JMSDF जापान की नेवल डिफेंस (Naval Defense, Japan) के साथ कार्यरत जापान सेल्फ-डिफेंस फोर्स (Japan Self-Defense Force) की समुद्री वारफेयर ब्रांच है। ज्ञात हो कि, दूसरे विश्व युद्ध के बाद इंपीरियल जापानी नौसेना (IJN) को हटाकर JMSDF का गठन हुआ था। इस वक़्त JMSDF के पास 154 जहाज, 346 विमान और 50,800 कर्मियों का बड़ा बेड़ा है।

'यह बर्बर हमला'

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की दुनियाभर में निंदा। इस घटना के बारे में बताते हुए जापान के प्रधानमंत्री फुमिया किशिदा भावुक हो गए। उन्होंने अपने संबोधन में इसे बर्बर हमला करार दिया। जापानी पीएम ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि, 'हमलावर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि, इस वक्त उनकी हालत बेहद नाजुक है। ये भी कहा कि, हमलावर के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story