×

करोड़ों की दौलत छोड़ने वाली जापान की राजकुमारी, एक आम आदमी से शादी के लिए छोड़ेंगी शान-औ-शौकत

Japan Ki Rajkumari : राजकुमारी माको बचपन से कॉलेज में साथ पढ़ने वाले एक आम आदमी से शादी करना चाहती हैं। इस आदमी के लिए राजकुमारी अपना सबकुछ छोड़ने के लिए राजी हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 27 Sep 2021 3:48 PM GMT
Princess Mako
X

जापान की राजकुमारी माको (फोटो- सोशल मीडिया)

Japan Ki Rajkumari : जापान की राजकुमारी माको एक रहीस खानदान से ताल्लुक रखने के बावजूद भी एक आम लड़के से शादी कर रही हैं। राजकुमारी माको ऐसा करके महिलाओं से जुड़े स्टीरियोटाइप को तोड़ रही हैं। वे पूरी दुनिया के सामने प्यार करने वालों और प्यार पर विश्वास रखने वालों के लिए एक मिसाल कायम कर रही हैं। राजकुमारी माको अपना राजपाट, शाही शान-औ-शौकत छोड़कर अपने प्यार के पास जाने के लिए तैयार हैं।

राजकुमारी माको बचपन से कॉलेज में साथ पढ़ने वाले एक आम आदमी से शादी करना चाहती हैं। इस आदमी के लिए राजकुमारी अपना सबकुछ छोड़ने के लिए राजी हैं। और तो और वह शाही परिवार छोड़ने पर मिलने वाली लाखों डालर की रकम को भी लेने से मना कर दिया है।

प्यार के लिए छोड़ी राजगद्दी

फोटो- सोशल मीडिया

आम आदमी होने की वजह से राजकुमारी माको अपने बचपन के प्यार के लिए शाही परिवार के सदस्य होने का दर्जा छोड़ रही हैं। प्यार के लिए माको के विवाह का बीते चार सालों से विवादों चल रहा है।

बता दें, जापान के पूर्व सम्राट अकिहितो की पोती 29 वर्षीय राजकुमारी माको ने अपने बचपन के दोस्त केई कोमुरो से 2017 में शादी करने का एलान किया था। लेकिन राजकुमारी की शादी कोमुरो की मां का उसके पहले मंगेतर से आर्थिक विवाद शुरू होने की वजह से रूक गई थी। ऐसे से सामने आई खबरों के अनुसार, अब यह शादी अक्टूबर में हो सकती है।

सूत्रों से सामने आई खबरों के मुताबिक, राजकुमारी शादी के बाद अपने पति के साथ अमेरिका में बसने की प्लानिंग बना रही हैं। ऐसे में जापान के केवल पुरुष शाही उत्तराधिकार कानून के तहत, शाही परिवार की महिला सदस्य आम लोगों से शादी करने पर अपना दर्जा खो देती हैं। जिसके चलते शादी के बाद राजकुमारी माको भी अपना राजकुमारी का दर्जा खो देंगी। इस बारे में राजकुमारी ने अपनी निर्णय बना लिया है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story