Japan में भीषण आपदा, राजधानी टोक्यो में भूस्खलन से 2 की मौत, 19 लापता

टोक्यो के अतामी शहर में भूस्खलन की वजह से दो की मौत हो गई, जबकि 19 लोग लापता हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 4 July 2021 2:54 AM GMT
Japan में भीषण आपदा, राजधानी टोक्यो में भूस्खलन से 2 की मौत, 19 लापता
X

भूस्खलन के बाद का मंजर (फाइल फोटो साभार- ट्विटर)

Landslide In Tokyo: जापान (Japan) की राजधानी टोक्यो (Tokyo) में भीषण तबाही देखने को मिली है। टोक्यो के दक्षिण में स्थित अतामी शहर (Atami City) में कल यानी शनिवार को मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मिट्टी धंसने और मकानों के जमींदोज होने से कम से कम 19 लोगों के लापता होने की बात कही जा रही है। जिनकी तलाश में बचावकर्मी जुटे हुए हैं। अधिकारियों द्वारा इसकी जानकारी दी गई है।

शिजुओका प्रांत (Shizuoka prefecture) में आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने इस घटना के संबंध में जानकारी दी कि अतामी शहर (Atami City) में यह घटना शनिवार सुबह हुई है। इस शहर की पहचान हॉट स्प्रिंग्स (Hot Springs) के लिए होती है। अग्निशमन और आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक अतामी में 80 इमारतें गिर गयी। अधिकारियों के मुताबिक, मलबे के अंदर 100 लोगों के दबे होने की आशंका जाहिर की है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बारिश की वजह से हुई ये घटना

वहीं, शिजुओका प्रांत के प्रवक्ता ताकामिची सुगियामा ने 19 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि अभी यह संख्या बढ़ भी सकती है। सुगियामा ने कहा कि लापता लोगों की तलाश में बचावकर्मी जुटे हैं। अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन की यह घटना इजुशान (Izusan) नामक इलाके से सामने आई है। कुछ लोगों ने भारी बारिश के बाद इस इलाके को खाली कर दिया था। बता दें कि जापान में इस हफ्ते की शुरुआत से भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिसकी वजह से भूस्खलन की घटना हुआ है।

भूस्खलन की तस्वीर (फोटो साभार- ट्विटर)

सामने आईं हादसे की खौफनाक तस्वीरें

इस घटना की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो काफी ज्यादा खौफनाक हैं। तस्वीरों और वीडियों में देखा जा सकता है कि कैसे पर्वत की ओर मिट्टी धंसी, मकानों पर गिरी और अपने रास्ते में आयी कारों को बहाकर लेते गई।

वहीं इस घटना के बाद जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने अपने मंत्रिमंडल की आपात बैठक बुलाई और कार्यबल को ऐसी आपदाओं से बचाव का निर्देश दिया। बचाव अभियान में दमकलकर्मियों और पुलिसकर्मियों के साथ स्वरक्षा बल के कर्मी तथा केंद्र सरकार के अधिकारी भी जुटे हुए हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story