×

Kabul Airport: बस स्टैंड में तब्दील हुआ काबुल एयरपोर्ट, फायरिंग में 5 लोगों की मौत

तालिबान लड़ाके अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा जमा लिया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Raghvendra Prasad Mishra
Published on: 16 Aug 2021 9:31 AM GMT
Kabul Airport
X

काबूल एयरपोर्ट पर हवाई जहाज में घुसने की कोशिश करते लोग (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Kabul Airport: अफगानिस्तान में एकबार फिर तालिबान राज की वापसी हो गई है। तालिबान लड़ाके अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा जमा लिया है, जिससे यहां हालात काफी बिगड़ गए हैं। हर जगह अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। खबरों के मुताबिक तालिबान लड़ाकों का एक बड़ा समूह काबुल स्थित राष्ट्रपति भवन में घुसकर उसे अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं यहां से बाहर निकलने के लिए एक मात्र काबुल एयरपोर्ट हैं, जहां से लोग अपने देश को लौट सकते हैं। तालिबानी लड़ाके इसे भी अपने अधिकार में ले लिया है। खबरों के मुताबिक अफगानी लड़के काबुल एयरपोर्ट पर बिना हिजाब पहनी महिलाओं पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में अमेरिकी सैनिकों ने फायरिंग की। इस घटना में पांच लोगों के मारे जाने की खबर है।

ऐसे माहौल में अमेरिका ने अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर छिपने के लिए कहा है। अफगान में कई देशों के राजनयिक फंसे हुए हैं, जिन्हें यहां से सुरद्विात निकालने का प्रयास जारी है। वहीं काबुल एयरपोर्ट बस स्टैंड में तब्दील हो गया है। तालिबानी लड़ाकों से अपनी जान बचाने के लिए लोग बिना बीजा के भी बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं, और जैसे तैसे हवाई जहाज में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं।


काबुल की सड़कों पर जगह-जगह तालिबान के लड़ाके देखे जा रहे हैं। तालिबान के कब्जे के बाद यहां के स्थानीय लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है। वहीं तालिबान के लड़ाके लूटपाट करने में लगे हुए हैं। कई जगहों से लूटपाट किए जाने की भी खबर है। बता दें कि नागरिकों की सुरक्षा करने की जगह देश छोड़कर भाग जाने पर अफगान के राष्ट्रपति अशरफ गनी अलोचना में आ गए हैं। हालांकि उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए देश छोड़ने का कारण बताया है। उन्होंने लिखा है कि देश की सुरक्षा के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। अगर वह काबुल में रुकते तो उनके समर्थन में लोग युद्ध करने उतर जाते, जिससे कई लोगों की मौत होती और काबुल तबाह हो जाता।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story