Ketanji Brown Jackson: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट जज बनने के लिए अश्वेत केतनजी ब्राउन जैक्सन को मिला सीनेट का समर्थन

Ketanji Brown Jackson: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने केतनजी ब्राउन जैक्सन को SC का जस्टिस नॉमिनेट किया है।

Neel Mani Lal
Report Neel Mani LalPublished By Ragini Sinha
Published on: 24 March 2022 8:12 AM GMT
Ketanji Brown Jackson
X

न्यायाधीश केतनजी ब्राउन जैक्सन (Social media)

Ketanji Brown Jackson: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के लिए नामांकित पहली अश्वेत महिला, न्यायाधीश केतनजी ब्राउन जैक्सन ने सीनेट न्यायपालिका समिति में 19 घंटे की भीषण पूछताछ को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इस मंजूरी में बड़ी संख्या में डेमोक्रेट और कम संख्या में रिपब्लिकन सदस्यों का समर्थन मिला।

सीनेट न्यायपालिका समिति में प्रस्तावित जज से उसके पूरे करियर, निजी और सार्वजनिक पृष्ठभूमि आदि की गहन पड़ताल की जाती है और तरह तरह के सवाल होते हैं और सफाई मांगी जाती है।

जैक्सन ने अपनी गवाही के तीसरे दिन समिति से कहा, "न्याय के रूप में, मैं वही करूंगी जो मैंने पिछले एक दशक से किया है,जो कि तटस्थता की स्थिति से शासन करना है, तथ्यों को ध्यान से देखना है। तीन दिनों की सुनवाई में कई बार जैक्सन की आंखों में आँसू आ गए।

कौन हैं केतनजी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने केतनजी ब्राउन जैक्सन को सुप्रीम कोर्ट का जस्टिस नॉमिनेट किया है। वह सुप्रीम कोर्ट की पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश होंगी। जैक्सन अभी डीसी सर्किट में यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स में जज हैं। बिडेन ने कहा है कि जैक्सन का रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है और उन्हें कानूनी मामलों का व्यापक अनुभव है। जैक्सन को जस्टिस स्टीफन ब्रेयर की जगह मनोनीत किया गया है जो करीब तीन महीने चार महीने में रिटायर करने वाले हैं। बिडेन ने राष्ट्रपति बनने से पहले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में अश्वेत महिला जज को नामित करने का वादा किया था।

जैक्सन 51 साल की हैं। उन्हें पिछले साल डीसी सर्किट के लिए कोर्ट ऑफ अपील्स में मनोनीत किया गया था। सभी 50 डेमोक्रेट्स ने उनके मनोनयन का समर्थन किया था। जैक्सन का जन्म 1970 में वॉशिंगटन डीसी में हुआ था। उन्होंने हार्वर्ड लॉ स्कूल से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। जैक्सन के माता-पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक थे।जैक्सन के पति एक डॉक्टर हैं। उनकी दो बेटियां हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story