×

Kim Jong un Daughter: पिता के हाथ में हाथ डाले पहली बार दुनिया के सामने आई किम जोंग उन की बेटी, पत्नी भी थीं मौजूद

Kim Jong un Daughter: नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन पहली बार अपनी बेटी के साथ दिखे। वो बैलिस्टिक मिसाइल की लॉन्चिंग के मौके पर साथ-साथ थे।

aman
Written By aman
Published on: 19 Nov 2022 8:14 AM GMT
kim jong un daughter first public appearance at new missile launch in north korea
X

किम जोंग उन बेटी के साथ (Social Media) 

Kim Jong un Daughter: उत्तर कोरिया (North Korea) के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong un) रहस्यमयी जीवन शैली के लिए जाने जाते हैं। उनकी जिंदगी में रहस्यों के कई पर्दे हैं। बेहद गुप्त तरीके से रहने के कारण ही उनसे जुड़ी कोई जानकारी बाहर नहीं आती। यही वजह है कई बार उनकी सार्वजनिक उपस्थिति नहीं दिखने पर उनके निधन की अफवाहें भी उड़ीं। लेकिन, इस बार मामला कुछ अलग है। पहली बार दुनिया ने किम जोंग-उन की बेटी की झलक देखी। वायरल तस्वीरों में उत्तर कोरिया के तानाशाह अपनी बेटी (Kim Jong un Daughter) का हाथ पकड़े दिख रहे हैं।

बता दें कि, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक और क्रूर शासकों में होती है। लोग उन्हें 'सनक' के कारण ही तानाशाह के रूप में संबोधित करते हैं। किम के दुश्मनों की संख्या भी कम नहीं है। शायद इसी के चलते वो बेहद गुप्त जीवन जीते हैं। उनके पारिवारिक सदस्यों के बारे में भी दुनिया कुछ नहीं जानती। हां, किम की छोटी बहन किम यो-जोंग (kim yo-jong) कभी कभार मीडिया के सामने जरूर आती हैं। उन्हें किम का राजदार भी कहा जाता है। अब पहली बार दुनिया ने इस सनकी शख्स की बेटी को देखा।


किम खुद बेटी को दुनिया के सामने लाए

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन पहली बार अपनी बेटी के साथ सार्वजनिक तौर पर दिखे। किम जोंग खुद बेटी को दुनिया के सामने लाए। किम बेटी को अपने साथ सैन्य हथियार दिखाने लाए थे। उत्तर कोरिया के सरकारी चैनल KCNA ने किम जोंग के साथ उनकी बेटी की तस्वीर दुनिया को दिखाया। तस्वीर में बेटी (Kim Jong un Daughter) अपने पिता का हाथ पकड़े दिख रही है। हालांकि, अभी उसके नाम से पर्दा उठना बाकी है।


तानाशाह के हैं तीन बच्चे !

किम जोंग उन की पत्नी का नाम री सोल (Ri Sol Ju Kim Jong Un Wife) है। किम जोंग की शादी कब हुई, इसकी कोई जानकारी नहीं है। नॉर्थ कोरिया की सरकारी मीडिया ने साल 2012 तक किम जोंग की शादी की कोई जानकारी नहीं दी थी। मगर, इसी साल री सोल गर्भवती हुई थीं। वर्ष 2018 में री सोल को उत्तर कोरिया ने 'प्रथम महिला' का सम्मान दिया था। इससे पहले, उन्हें सिर्फ 'कॉमरेड' कहकर बुलाया जाता था। वहीं, दक्षिण कोरिया (South Korea) की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी की मानें तो किम जोंग के तीन बच्चे हैं।


किम जोंग ने बेटी को मिसाइल लॉन्च दिखाया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तानाशाह किम जोंग उन ने शुक्रवार को अपनी बेटी को बैलिस्टिक मिसाइल की लॉन्चिंग (North Korea Launching of ballistic missile) दिखाई। मीडिया का दावा है कि नॉर्थ कोरिया ने प्योंगयांग इंटरनेशनल एयरफील्ड से हाईटेक तथा लंबी दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था। इस मिसाइल के लॉन्चिंग के वक़्त तानाशाह का परिवार भी मौजूद था। किम की पत्नी और बेटी भी मिसाइल लॉन्चिंग देखने आई थीं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story