×

ये कौन है? उत्तर कोरिया का तानाशाह, कहां गए किम जोंग उन, दुनियाभर में चर्चा

Kim Jong Un: अपने देश में अजीब नियम-कानून लागू करने वाले किम जोंग को लेकर बड़ी खबर है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 30 Dec 2021 10:54 AM GMT
kim jong un weight loss photos
X

किम जोंग उन (फोटो- सोशल मीडिया)

Kim Jong Un: पूरी दुनिया में मशहूर नॉर्थ कोरिया (North Korea) के सनकी तानाशाह के चर्चे होते रहते हैं। अपने देश में अजीब नियम-कानून लागू करने वाले किम जोंग को लेकर बड़ी खबर है। कई दिनों में सामने आई उत्तर कोरिया (North Korea) के शासक की तस्वीर में किम जोंग (Kim Jong Un) की जगह कोई और ही दिखाई दिया। जो तानाशाह अपने देश की जनता पर हंसने, रोने और शराब पीने तक पर रोक लगा देता था, उसे आखिर हुआ क्या है।

दरअसल अभी हाल ही में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) अपने पार्टी कार्यक्रम में बहुत दिनों बाद दिखाई दिए हैं। इस कार्यक्रम में किम जोंग उन काफी पतले नजर आ रहे हैं। पहले की अपेक्षा किम जोंग काफी बदले-बदले नजर आए। इतने दिनों बाद कार्यक्रम में दिखे किम जोंग का वजन भी बहुत कम हो गया है।

बदल गए किम जोंग उन

बता दें, नॉर्थ कोरिया (North Korea) की कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) ने एक फोटो 28 दिसंबर, 2021 को जारी की गई है। इस फोटो में तानाशाह किम जोंग उन(Kim Jong Un) रूलिंग वर्कर्स पार्टी की सेंट्रल कमेटी के साथ बैठक में बहुत पतले दिखाई दिए। पतला होने के बाद उनका चेहरा भी एक दम बदल गया है। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि उनका वजन करीब 40 पाउंड कम हुआ है, जिससे वो बदले-बदले नजर आ रहे है।


इस बारे में सरकारी अधिकारियों के अनुसार, तानाशाह किम जोंग उन के देश में कई दिनों से भोजन की कमी होने की वजह से लोग कम खाना खाने का नियम अपनाए हुए हैं। असल में तानाशाह किम ने देश की स्थितियां सामान्य होने तक नागरिकों से भी कम खाने की अपील की थी।

सरकारी अधिकारियों ने साथ ही ये दावा भी किया कि किम जोंग एकदम स्वस्थ है। इससे पहले भी उनके बारे में काफी अटकलें लगाई गई थीं, लेकिन वे काफी समय से दिखाई नहीं दिए थे। और फिर जब वो पार्टी बैठक में नजर आए तो उन पर किए गए सारे दावे गलत साबित हुए थे।

नॉर्थ कोरिया के प्योंगयांग में आयोजित बैठक के बारे में बताया गया कि 'यह बैठक 2021 के लिए मुख्य पार्टी और राज्य की नीतियों के कामों की समीक्षा करने के लिए रखी गई है।" वहीं क्रुर शासक किम जोंग ने अपने देश की जनता से कहा था कि जब तक देश 2025 में चीन के साथ अपनी सीमा को फिर से नहीं खोल देता, तब तक उन्हें कम खाना खाना होगा। इस साल उत्तर कोरिया में करीब 860,000 टन भोजन की कमी होने से जनता को इस मुसीबत का सामना पड़ रहा है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story