×

North Korea: तानाशाह किम जोंग उन का ऐलान, मेरा अंतिम लक्ष्य सबसे मजबूत परमाणु शक्ति हासिल करना

North Korea: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने कहा कि आने वाले दिनों में दुनिया की सबसे ताकतवर परमाणु शक्ति बनना उत्तर कोरिया का अंतिम लक्ष्य है।

Jugul Kishor
Published on: 27 Nov 2022 5:39 AM GMT (Updated on: 27 Nov 2022 5:39 AM GMT)
Kim Jong Un
X

Kim Jong Un (Pic: Social Media)

North Korea: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने कहा कि उनके देश का एकमात्र लक्ष्य है दुनिया की सबसे ज्यादा पावरफुल परमाणु शक्ति हासिल करना है। उत्तर कोरिया ने हाल ही में अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) ह्वासोंग -17 लांच की थी। किम जोंग ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण का निरीक्षण करने के बाद कहा अमेरिकी परमाणु खतरों का मुकाबला करने का संकल्प लेने के बाद नई मिसाइल लांच की गई है। किम ने नई बैलिस्टिक मिसाइल के प्रक्षेपण में शामिल दर्जनों सैन्य अधिकारियों को पदोन्नत किया।

किम ने अधिकारियों से कहा कि परमाणु बल का निर्माण राज्य और लोगों की गरिमा और संप्रभुता की मज़बूती से रक्षा करने के लिए है, और इसका अंतिम लक्ष्य दुनिया की सबसे शक्तिशाली परमाणु शक्ति हासिल करना है। उन्होंने ह्वासोंग-17 को दुनिया का सबसे मजबूत परमाणन हथियार बताया और कहा कि यह उत्तर कोरिया के संकल्प और अंततः दुनिया की सबसे मजबूत सेना बनाने की क्षमता का प्रदर्शन करता है। किम ने कहा उत्तर कोरिया के वैज्ञानिकों ने बैलिस्टिक मिसाइलों पर परमाणु हथियार बनाने की तकनीक के विकास में एक अद्भुत छलांग लगाई है।

बेटी के साथ मिसाइल लांच कार्यक्रम देखा

परीक्षण में शामिल वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, सैन्य अधिकारियों और अन्य लोगों के साथ फोटो खिंचवाते हुए किम ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि वे असाधारण रूप से तेज गति से देश के परमाणु निवारक का विस्तार और मजबूत करना जारी रखेंगे। किम जोंग उन ने 18 नवंबर को जो मिसाइल लॉन्च देखा वह बहुत खास था। ऐसा इसलिए क्योंकि वह इस दौरान अकेले नहीं थे। किम के साथ उनकी बेटी भी मौजूद थी। यह पहली बार था जब किम जोंग की बेटी की तस्वीर दुनिया के सामने देखने को मिली।

उत्तर कोरिया की सुप्रीम पीपुल्स असेंबली की शक्तिशाली स्थायी समिति ने ह्वासोंग -17 मिसाइल को डीपीआरके हीरो और गोल्ड स्टार मेडल एंड ऑर्डर ऑफ नेशनल फ्लैग फर्स्ट क्लास की उपाधि से सम्मानित किया।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story