Britain New King: प्रिंस चार्ल्स बन गए 'किंग चार्ल्स', ब्रिटेन के नए राजा की ताजपोशी

सेंट जेम्स पैलेस में एक्शेसन काउंसिल की बैठक में आज किंग चार्ल्स को आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन के नए किंग के तौर पर घोषित किया जाएगा। हालांकि, ताजपोशी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

Krishna Chaudhary
Published on: 10 Sept 2022 3:11 PM IST (Updated on: 10 Sept 2022 3:31 PM IST)
king charles iii britain new emperor king charles iii will be crowned today live updates
X

 किंग चार्ल्स

Britain New King : ब्रिटेन को आज नया 'सम्राट' मिल गया। किंग चार्ल्स- 3 (King Charles- 3) शनिवार (10 सितम्बर) को ब्रिटेन के नए सम्राट बन गए। किंग चार्ल्स- 3 की ब्रिटेन के नए सम्राट के रूप में ताजपोशी हुई है। एक कार्यक्रम में किंग चार्ल्स- 3 को ब्रिटेन का नया सम्राट घोषित किया गया।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) के निधन के बाद उनके बेटे चार्ल्‍स तृतीय (Charles III) को ब्रिटेन का नया 'राजा' घोषित किया गया है। इसके साथ किंग चार्ल्स तृतीय की पत्नी कैमिली पार्कर (Camille Parker) को 'क्‍वीन कन्‍सॉर्ट' (Queen Concert) की उपाधि दी गई। इस दौरान लंदन में सेंट जेम्स पैलेस (St. James's Place) में प्रिंस ऑफ वेल्स विलियम, पीएम लिज ट्रस तथा अन्य लोग मौजूद रहे। पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए पहली बार परिग्रहण परिषद (Accession Council) का टीवी पर प्रसारण किया गया।

नए राजा ने मां को किया याद

'सम्राट' घोषित होने के बाद किंग चार्ल्स- III ने अपनी मां एलिजाबेथ को याद किया। उन्होंने कहा, 'मेरी प्यारी मां, हमारी महारानी के निधन की घोषणा करना मेरा दुखद कर्तव्य है। मुझे पता है कि हम सभी को हुई इस अपूरणीय क्षति में आप मेरे साथ कितनी गहरी सहानुभूति रखते हैं। मैं अपनी प्यारी पत्नी के निरंतर समर्थन से प्रोत्साहित हूं। मैं कर्तव्यों तथा संप्रभुता की भारी जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक हूं। मैं जीवन भर वफादारी, सम्मान और प्यार के साथ सेवा करने का प्रयास करूंगा।'

आपको बता दें कि, प्रोटोकॉल के तहत चार्ल्स तृतीय अपनी मां के निधन के बाद ही राजा बन गए थे। मगर, परिग्रहण परिषद नए सम्राट के नाम की आधिकारिक घोषणा (Official Announcement) की औपचारिकता पूरी करती है। नए सम्राट की ताजपोशी पिछले सम्राट की मृत्यु के 24 घंटे के भीतर होती है। मगर, यह पहली बार है जब इसमें ज्यादा वक्त लगा।

शाही परंपराओं के अनुसार, ताजपोशी कार्यक्रम को अरेंज करने में काफी समय लगता है। किंग चार्ल्स की मां यानी ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को भी करीब 16 माह इंतजार करना पड़ा था। उनके पिता का देहांत फरवरी 1952 में हुआ था, इसके तुरंत बाद वो महारानी बन गई थीं। मगर उनकी ताजपोशी जून 1953 में जाकर हुई।

मां को याद कर भावुक हुई किंग चार्ल्स

अपनी मां के साथ अक्सर नजर आने वाले किंग चार्ल्स संबोधन के दौरान उन्हें याद कर भावुक हो गए। सेंट पॉल्स कैथेड्रल में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मेमोरियल सर्विस के दौरान किंग चार्ल्स तृतीय ने ब्रिटेन के नए राजा के रुप में पहली बार देश को संबोधित करते हुए कहा, मेरी प्यारी मां मेरे और परिवार के लिए प्रेरणा थीं। साल 1947 में मेरी मां ने 21वीं जन्मदिन पर एक प्रण लिया था। वे पूरी जिंदगी देश के लोगों की सेवा करना चाहती थीं। उन्होंने पूरी जिंदगी ऐसा किया भी। किंग चार्ल्स तृतीय ने आगे कहा कि वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से बहुत दुखी हैं और जीवनभर राष्ट्र की सेवा करने का उनका काम जारी रखेंगे।

शाही परिवार में बदली उपाधियां

किंग चार्ल्स तृतीय ने संबोधन के दौरान अपने उत्तराधिकारी का भी ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा, अब मेरा बेटा विलियम विलियम मेरा उत्तराधिकारी होगा। विलियम और उनकी पत्नी केट प्रिंस और प्रिंसेस ऑफ वेल्स होंगे। इस दौरान उन्होंने अपने दूसरे बेटे हैरी और बहू मेगन को भी प्यार भेजा। किंग चार्ल्स-III ने कहा, वे दोनों शाही परिवार से दूर जरूर हैं, मगर जहां भी रहें खुश रहें।

बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने साल 1969 में अपने बेटे चार्ल्स को प्रिंस ऑफ वेल्स का ताज पहनाया था। उन्हें अपने पिता ड्यूक ऑफ कॉर्नवाल की उपाधि विरासत में मिली है। किंग चार्ल्स-III के बेटे विलियम और उनकी पत्नी केट को अब 'ड्यूक एंड डचेस ऑफ कॉर्नवाल एंड कैंब्रिज' की उपाधि दी गई है। किंग चार्ल्स की पत्नी कैमिला भी अब एक नई उपाधि 'क्वीन कंसोर्ट' (Queen Consort) के नाम से जानी जाएंगी।

'द क्राउन' को रोका गया

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और उनके परिवार पर आधारित फेमस वेब सीरीज 'द क्राउन' के निर्माण का काम फिलहाल कुछ दिनों के लिए महारानी के निधन के कारण रोक दिया गया है। इसे नेटफ्लिक्स बना रही है। सीरीज के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर बताया कि महारानी के सम्मान में निर्माण कार्य रोक दिया गया है। बता दें कि इस सीरीज के छठे संस्करण का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन ने हाल ही में छठे सीजन में काम करने वाले कलाकारों के नाम की घोषणा की थी। ये सीरीज दर्शकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। इसे अभी तक 22 एमी पुरस्कार मिल चुके हैं।

Krishna Chaudhary
ABOUT THE AUTHOR

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary having four year experience of working in different positions during his Journalism. Having Expertise to create content in Politics, Crime, National and International Affiars.

Next Story