×

Russia-Ukraine Crisis: तैनात 100 फाइटर जेट, रूस के खिलाफ जंग के लिए तैयार नाटो

Kyiv: यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद अमेरिका अब जंग के मैदान में उससे भिड़ने की तैयारी है।

Krishna Chaudhary
Published on: 24 Feb 2022 12:37 PM GMT
Russia-Ukraine Crisis: तैनात 100 फाइटर जेट, रूस के खिलाफ जंग के लिए तैयार नाटो
X

Kyiv: यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद दुनिया एक नए संकट की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। लंबे समय से रूस को यूक्रेन के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई के खिलाफ चेताने वाला अमेरिका अब जंग के मैदान में उससे भिड़ने की तैयारी है। अमेरिकी अगुवाई वाले नाटो (NATO ) ने रूस के खिलाफ 100 फाइटर जेट तैनात कर दिए हैं। नाटो ने रूस की कार्रवाई की निंदा करते हुए उसे फौरन यूक्रेन से निकल जाने को कहा है।

नाटो की रूस को चेतावनी

यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद नाटो की प्रतिक्रिया पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई है। द्वितीय विश्व यूध्द के बाद यूरोप में अमेरिका द्वारा खड़ा किए गए सहयोगी राष्ट्रों की गठबंधन सेना की भूमिका को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। यूक्रेन भी नाटो से मदद मांग चुका है।

लिहाजा नाटो द्वारा इसे लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक के बाद नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग मीडिय़ा के सामने आए और उन्होंने रूस को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि वो अपनी सीमा में वापस लौट जाए।

नाटो महासचिव ने रूस पर हमला बोलते हुए कहा कि रूस की नीयत पूरा विश्व देख रहा है वो यूक्रेन पर अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने रूस को यूक्रेन से फौरान हटने के साथ – साथ अंतराष्ट्रीय नियमों को मानने की सलाह दी है। स्टोल्टेनबर्ग ने रूसी कार्रवाई को अकारण औऱ अनुचित करार दिया है।

रूस के खिलाफ बचाव के लिए नाटो तैयार

नाटो के सैन्य ठिकाने पर रूसी हमले को लेकर नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि हमारे पास अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा करने वाले 100 से अधिक फाइटर जेट और उत्तर से भूमध्य सागर तक समुद्र में 120 से अधिक यूध्दक जहाजों का बेड़ा है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि अपने गठबंधन को रूसी हमले से बचाने के लिए जो करना पड़ेगा वो करेंगे।

बता दें कि रूस औऱ यूक्रेन के बीच विवाद की जड़ नाटो भी है। यूक्रेन द्वारा नाटो में शामिल होने की इच्छा व्यक्त करने पर रूस भड़क गया औऱ गंभीर परिणाम भूगतने की चेतावनी दे डाली। जबकि अमेरिका ने यूक्रेन के इस इच्छा का समर्थन किया। इसके बाद से ही दोनों देशों में टकराव बढ़ गया जो अब यूध्द में तब्दील हो चुका है।

russia ukraine nato, russia ukraine nato crisis, russia ukraine nato conflict, russia ukraine nato war , america, america nato, Russia Ukraine war, kiev russia, russia ukraine news war, russia ukraine crisis, russia ukraine news in hindi, russia war, russia ukraine issue, NATO , America , fighter jets, NATO , Kyiv, Kiev , Russia Ukrain war| Amidst Russian attack Ukraine appeals to India PM Modi should talk to Russian President Putin to stop the attack

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story