×

OMG! क्या आपने कभी पेंग्विन को शॉपिंग करते देखा है, नहीं तो अब देख लें

Newstrack
Published on: 24 May 2016 7:23 AM GMT
OMG! क्या आपने कभी पेंग्विन को शॉपिंग करते देखा है, नहीं तो अब देख लें
X

जापान: इंसान को शॉपिंग करते आप करते अक्सर देखते होंगे, लेकिन क्या कभी किसी एनीमल्स या बर्ड्स को शॉपिंग करते देखा है अगर नहीं देखा तो अब देख लीजिए। वैसे तो दुनिया के हर कोने में कुछ-न-कुछ आश्चर्य देखने को मिल जाएगा, लेकिन जब जापान की बात आती है तो हमेशा कुछ अद्भुत ही नजारा देखने को मिलता है। अजी लोग तो छोड़िए, यहां बसे जीव-जंतु भी कुछ कम नहीं हैं।

अब इस पेंग्विन को ही देख लीजिए, ये कोई साधारण पेंग्विन नहीं है, बल्कि एक ऐसा खास पेंग्विन है जो खुद अपना ख्याल रखना जानता है। पानी मांगना, भोजन करना और यहां तक कि अपने लिए खुद शॉपिंग करना भी आता है इसे।

जी हां... जापान में लाला नाम का एक पेंग्विन है जो मजे से सड़कों पर घूमता हुआ, कंधे पर बैग टांगे हुए अपने लिए बाजार से मछली खरीदने जाता है। हैरानी होती है इस पेंग्विन को देखकर, क्योंकि पेंग्विन ऐसा जीव है जो अंटार्कटिका जैसे बेहद ठंडे इलाके में ही घूम सकता है।

यदि इन्हें गर्म इलाके में ले आओ, तो इनके बचने की संभावना कम होती है, लेकिन इस मस्तमौला पेंग्विन का वीडियो में अंदाज देखिए, आप हैरत में पड़ जाएंगे।

[su_youtube url="https://youtu.be/LcpcMxmLtCQ" width="620" height="460"]

सौजन्य: रियल टीवी

Newstrack

Newstrack

Next Story