×

वर्ल्ड की सबसे बड़ी बिल्डिंग चीन में,यहां एक साथ 30 हजार लोग कर सकते है काम व मनोरंजन

suman
Published on: 28 March 2019 6:21 AM GMT
वर्ल्ड की सबसे बड़ी बिल्डिंग चीन में,यहां एक साथ 30 हजार लोग कर सकते है काम व मनोरंजन
X

जयपुर : बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे बड़ी इमारत है। अब चीन ने ग्लोबल सेंटर नाम की भव्य इमारत बनाई है। चीन की अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया में सफल है। इस इमारत को देख कर इस बात का आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं। इस इमारत में कार्य और मनोरंजन का जबरदस्त तालमेल है। इतना बड़ा वॉटर पार्क भी है जो एक पूरे बीच का आभास कराएगा जिसे देख कोई भी चौंक सकता है। इस इमारत को पाक साफ नहीं कहा जा सकता। यह भ्रष्टाचार की नींव पर खड़ी है। जब इसे खोला गया था तब इसके मालिकों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। वित्तीय नियामकों के तहत इस मामले की जांच भी की जा रही है। यानि की कहा जा सकता है कि चीन की अर्थव्यवस्था में भले ही उछाल आया हो लेकिन कई इमारतें भ्रष्टाचार के सहारे ही खड़ी हो पाईं। इस इमारत को बनाने के लिए कई हजार किसानों को जबरन उनकी जमीन से बेदखल किया गया तो कईओं को केवल नाममात्र की धनराशि देकर हटाया गया।

‘प्यार करने के लिए किसी वजह की नही, सिर्फ दिल की जरूरत होती है’

खासियत इसका आकार 246 फुटबॉल मैदानों के बराबर है। इससे आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितना बड़ा होगा। इस भव्य इमारत में मनोरंजन का पूरा इंतजाम किया गया है। यहां 15 स्क्रीन वाले सिनेमाहॉल की भी व्यवस्था है। 30 हजार लोग यहां केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि अपना काम भी यहां कर सकते हैं। यहां कई कार्यालय बनाए गए हैं जहां करीब तीस हजार लोग आराम से काम कर सकते हैं। चीन ने पिछले कई सालों में ऐसे-ऐसे निर्माण किए हैं जिससे पूरी दुनिया में इसकी प्रसिद्धि हो गई है। हाई स्पीड रेल सिस्टम और घोस्ट सिटी का भी निर्माण भी इनमें से एक है। यहां हुए कई बड़े निवेशों ने इसकी अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है। हालांकि भ्रष्टाचार के चलते अब यहां आर्थिक असामानता बढ़ती जा रही है। चीन के राष्ट्रपति पिछले कुछ सालों से प्राइवेट सेक्टरों पर उतना ध्यान नहीं दे रहे जिसके चलते ऐसे घोटाले भव्य इमारतों की सूरत लेते जा रहे हैं। अगर चीन भविष्य में अपनी अर्थव्यवस्था को गिरने नहीं देना चाहता तो उसको ऐसे मुद्दों पर ध्यान देना आवश्यक है। क्योंकि ऐसे प्रोजेक्ट में कर्ज के रुपयों को फंड के तौर पर प्रयोग किया जा रहा है।

suman

suman

Next Story