×

UN को पीएम मोदी की नसीहत, बिना नाम लिए पाकिस्तान, चीन पर करारा वार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन की अमेरिका यात्रा पर हैं। आज पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधिक कर रहे हैं।

Network
Published By Network / Shweta
Published on: 25 Sept 2021 6:33 PM IST (Updated on: 25 Sept 2021 7:24 PM IST)
Modi
X

मोदी (फोटोः सोशल मीडिया)

इन दिनों पीएम मोदी तीन दिन की अमेरिका यात्रा पर हैं। आज पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधिक किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी आतंकवाद, वैक्सीन की मान्यता के साथ अन्य कई मुद्दों पर भी बात किए। बता दें कि मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76 वें सत्र को संबोधित करते हुए अफगानिस्तान का भी जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आंतकवाद अफगानिस्तान की धरती को आंतक फैलाने के लिए इस्तेमाल न करें। किसी भी हाल में आतंकवाद को रोकना होगा। हम सब को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए आवाज उठानी होगी।

Live Updates

  • 25 Sept 2021 7:07 PM IST



  • 25 Sept 2021 7:05 PM IST

    आतंक के लिए अफगानिस्तान का इस्तेमाल न करें

    पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान मोदी ने कहा कि अफगानिस्तान के क्षेत्र का इस्तेमाल आतंकवाद फैलाने और आतंकवादी गतिविधियों के लिए न करें।

  • 25 Sept 2021 7:03 PM IST

    आत्मनिर्भर भारत अभियान

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि, कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को वैश्विक अर्थव्यवस्था को और विविधतापूर्ण बनाया जाए सिखाया है।  हमारा 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' इसी सूची में हैं। मोदी ने आगे कहा कि भारत  स्वतंत्रता के 75 वर्ष के अवसर पर भारतीय छात्रों द्वारा बनाए गए 75 उपग्रहों को अंतरिक्ष में लॉन्च करने जा रहा है।

  • 25 Sept 2021 6:58 PM IST

    मोदी ने कहा भारत दुनिया की पहली डीएनए वैक्सीन विकसित कर ली है।

    बता दें कि पीएम मोदी  संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधिक कर रहे हैं इस दौरान उन्होंने  डीएनए वैक्सीन के बारे में जिक्र किया। मोदी ने कहा कि भारत ने दुनिया की पहली डीएनए वैक्सीन विकसित कर ली है। यह 12 वर्ष से अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को दिया जा सकता है। भारतीय वैज्ञानिक भी COVID19 के खिलाफ एक नाक का टीका विकसित कर रहे हैं।

  • 25 Sept 2021 6:50 PM IST



  • 25 Sept 2021 6:48 PM IST





Shweta

Shweta

Next Story