×

लंदन ब्रिज हमला : 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, लगभग 50 घायल

Rishi
Published on: 4 Jun 2017 1:42 PM GMT
लंदन ब्रिज हमला : 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, लगभग 50 घायल
X

लंदन : ब्रिज पर हुए आतंकवादी हमले में संलिप्तता के आरोप में 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। लंदन ब्रिज पर शनीवार की रात एक ट्रक पदयात्रियों को कुचलती हुई चली गई। इसके बाद ट्रक में सवार तीन हमलावरों ने ट्रक से बाहर निकलकर एक रेस्तरां में लोगों पर चाकू से हमले भी किए, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई।

ये भी देखें : लंदन आतंकी हमला : बॉलीवुड हस्तियों ने जताई संवदेना, हो क्या रहा है

रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने तीनों हमलावरों को घटनास्थल पर ही मार गिराया। लंदन ब्रिज से 14 किलोमीटर पूर्व की ओर स्थित बार्किंग में कई जगहों पर छापेमारी की गई। हमले में 50 के करीब लोग घायल हुए हैं।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story