×

लॉस एंजिलिस के रेस्टोरेंट में गोलीबारी, 3 की मौत, 12 अन्य घायल

aman
By aman
Published on: 16 Oct 2016 8:28 AM
लॉस एंजिलिस के रेस्टोरेंट में गोलीबारी, 3 की मौत, 12 अन्य घायल
X

लॉस एंजिलिस: अमेरिका के लॉस एंजिलिस में एक रेस्टोरेंट में झगड़े के चलते हुई गोलीबारी में तीन लोगों के मारे जाने और 12 अन्य के घायल होने की खबर है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है। फ़िलहाल दो संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग के अधिकारी माइक लोपेज ने बताया, कि शुरुआती जांच में पता चला है कि रेस्टोरेंट में शनिवार देर रात एक पार्टी चल रही थी। इस दौरान वहां झगड़ा हो गया। एक पुरुष और एक महिला झगड़े के बाद वहां से चले गए थे, लेकिन फिर लौटकर आए और रेस्टोरेंट में गोलीबारी करने लगे। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!