×

थाई राजकुमारी महा चाकरी ने बुद्ध के जन्मस्थान का दौरा किया

Rishi
Published on: 21 Oct 2017 9:55 AM GMT
थाई राजकुमारी महा चाकरी ने बुद्ध के जन्मस्थान का दौरा किया
X

काठमांडू : थाइलैंड की राजकुमारी महा चाकरी सिरिनधोर्न ने नेपाल के रुपांदेही जिले में स्थित भगवान बुद्ध के जन्मस्थान लुम्बिनी का दौरा किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सिरिनधोर्न ने माया देवी मंदिर का दौरा किया जो कि 623 ईसा पूर्व में बना था इसका नाम भगवान बुद्ध की माता रानी माहा माया के नाम पर रखा गया था।

हिमालय पर्वत श्रृंखला की तलहटी में स्थित लुंबिनी एक बौद्ध तीर्थ स्थल है, जहां कई मंदिर स्थित हैं। संयुक्त राष्ट्र विश्व धरोहर स्थलों की सूची में माया देवी मंदिर को 1997 में जोड़ा गया था।

ये भी देखें:नियति बदलने की जरूरत क्योंकि… मिले अगर हवा पानी शुद्ध, पैदा होंगे गौतम बुद्ध

62 वर्षीय राजकुमारी शुक्रवार सुबह नेपाल की राजधानी काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के माध्यम से एक चार्टर्ड विमान में लुम्बिनी के लिए उड़ान भरी।

अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने लुम्बिनी में विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। उन्होंने थाईलैंड सरकार की मदद से बनाए गए शाही थाई मठ का उद्धाटन किया।

लुंबिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट (एलडीटी) परियोजना प्रबंधक सरोज भट्टराई ने मीडिया को बताया कि इस अवसर पर, 2,000 से अधिक भिक्षु, बौद्ध धर्म के अनुयायी और साथ ही थाईलैंड के सरकारी अधिकारी भी उपस्थित थे।

थाईलैंड की सरकार ने लुंबिनी के विकास के लिए वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान की है। यह जगह बौद्धों के लिए सबसे पवित्र स्थानों में से एक है।

नेपाल की एक दिवसीय यात्रा के समापन के बाद, थाईलैंड की राजकुमारी शुक्रवार की देर शाम को वापस अपने घर लौट गई।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story