×

Mahashivratri 2022: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने की पति निक जोनस संग Mahashivratri की स्पेशल पूजा, तस्वीरें Viral

Mahashivratri 2022: बॉलीवुड की देसी गर्ल (desi girl) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ अपने फैंस के लिए अपनी इंस्टा स्टोरी पर महाशिवरात्रि की पूजा करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 1 March 2022 1:11 PM GMT
Mahashivratri 2022: Desi girl Priyanka Chopra performs special worship of Mahashivratri with husband Nick Jonas, photos Viral
X

प्रियंका चोपड़ा ने की पति निक जोनस संग Mahashivratri की स्पेशल पूजा: Photo - Social Media

New Delhi: लोग कहते हैं न कि 'भारतीय जहां भी रहेगा वो दिल से हमेशा भारतीय ही रहेगा' और इस बात को साबित करतीं हैं हमारी बॉलीवुड की देसी गर्ल (desi girl) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)। वैसे तो प्रियंका अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ अपनी लाइफ बेहद एन्जॉय कर रहीं हैं। साथ ही वो सरोगेसी के जरिए कुछ दिन पहले ही माँ बनीं हैं और उनके फैंस बेसब्री से उनके बच्चे की झलक भी देखना चाहते हैं। इसी बीच प्रियंका ने अपने फैंस के लिए अपनी इंस्टा स्टोरी पर महाशिवरात्रि की पूजा करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो पति निक जोनास के साथ पूजा करते हुए नज़र आ रही हैं।

कुछ इस अंदाज़ में मनाई प्रियंका चोपड़ा ने महाशिवरात्रि

प्रियंका ने अपने महाशिवरात्रि सेलिब्रेशन (Mahashivratri Celebration) की तस्वीरें सोशल मीडिया पे डालीं, जिसे उनके फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा स्टोरी पर फैंस को महाशिवरात्रि की बधाई भी दी है।उन्होंने अपने लॉस एंजिलिस स्थित घर पर स्पेशल पूजा रखवाई,जिसमे प्रियंका और निक के साथ उनकी स्टाइलिस्ट दिव्या ज्योती भी नज़र आ रहीं हैं ।प्रियंका ने अपने मंदिर की फोटो शेयर की है जिसमे सभी लोग साथ में बैठे हैं,भगवान् शिव की मूर्ति रखी है। सभी के साथ पुजारी भी बैठे हैं।

Photo - Social Media

प्रियंका और निक ने पूजा में पहना ये ऑउटफिट

पूजा के समय दोनों का ऑउटफिट भी बेहद प्यारा नज़र आ रहा है जहाँ निक जोनस (Nick Jonas)ने व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना है,वहीँ प्रियंका ने बेबी पिंक कलर का सलवार सूट पहना है। सर से पल्ला कर के प्रियंका को पूजा करते देख सच कहना पड़ेगा कि विदेश में रहकर भले ही प्रियंका को कई बार अपने पहनावे के लिए भारत में आलोचनाओं का सामना करना पड़ता हो । लेकिन वो विदेश में रहकर भी अपनी संस्कृति और परम्पराओं को नहीं भूली हैं ।

इन तस्वीरों में तीनों में से किसी का चेहरा नज़र नहीं आ रहा है सभी की बैक ही नजर आ रही है। प्रियंका ने तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैंस को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी ।उन्होंने लिखा,'हर हर महादेव, हैप्पी महाशिवरात्रि। "

Photo - Social Media

विदेश में रहकर भी अपनी संस्कृति नहीं भूली प्रियंका

एक और तस्वीर प्रियंका ने पोस्ट की है जिसमे उनका चेहरा तो नज़र नहीं आ रहा है । लेकिन उनके ऑउटफिल की क्लोज़अप फोटो ज़रूर दिख रही है।अगर आप भी प्रियंका के डाय हार्ट फैन हैं तो आपके लिए तो ये तसवीरें मस्ट वाच हैं। और अगर नहीं है तो शायद इन तस्वीरों को देखने के बाद आपके मुंह से ये तो ज़रूर निकलेगा कि प्रियंका एक सच्ची भारतीय हैं जो विदेश में रहकर अपनी परंपरा नहीं भूली और सभी रीती रिवाज़ भी बखूबी निभा रही है।और इसमें उनके पति निक भी उनका खुलकर साथ देते हैं।

वैसे प्रियंका (Priyanka) हमेशा से ही अपने बिंदास अंदाज़ और ऑउटफिट्स के लिए चर्चा में रहती हैं ।उनके अतरंगी मेकअप के लिए कई बार उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा । लेकिन वो अपनी ज़िन्दगी में निक के साथ आगे बढ़ती हैं और सभी आलोचनाओं का सामना डट के करती हैं।उनका यही अंदाज़ उन्हें लोगों से अलग बनाता है । इसके पहले प्रियंका ने दिवाली पर भी अपने फैंस के लिए अपनी फोटोज शेयर की थी जिसे भी लोगो ने खूब पसंद किया था।

रिपोर्ट- श्वेता श्रीवास्तव

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story