×

Mahatma Gandhi Statue in World: महात्मा गांधी पूरी दुनिया में, अमेरिका-स्पेन समेत इन देशों में प्रतिमाएँ

Mahatma Gandhi Statue in World: महात्मा गांधी की प्रतिमाएं और स्मारक सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बने हैं। आइए दुनियाभर में महात्मा गांधी के प्रसिद्ध स्मारकों और प्रतिमाओं पर नजर डालते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 10 Aug 2022 4:04 AM GMT
statue of mahatma gandhi
X

महात्मा गांधी की प्रतिमा (फोटो- सोशल मीडिया)

Mahatma Gandhi Statue in World: आजाद भारत 15 अगस्त 2022, स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ मनाएगा। इस साल पूरे भारत देश में 75 वीं वर्षगांठ होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इस जश्न को मनाने के साथ स्वतंत्रता नायकों को याद करेंगे जिनकी वजह से आज हम और हमारा देश आजाद है उनको नमन करेंगे। जब भी हम भारत के इतिहास को याद करते हैं तो मन में महात्मा गांधी का जिक्र जरूर आता है। उनके संघर्षों को सुनकर आंखे भर आती हैं। महानायक महात्मा गांधी का नाम सिर्फ भारत में ही बल्कि पूरी दुनिया में बहुत फक्र से लिया जाता है। इसी वजह से महात्मा गांधी की प्रतिमाएं और स्मारक सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बने हैं। आइए दुनियाभर में महात्मा गांधी के प्रसिद्ध स्मारकों और प्रतिमाओं पर नजर डालते हैं।

दुनिया भर की सबसे प्रसिद्ध गांधी प्रतिमाएं और स्मारक
Most Famous Gandhi Statues and Memorials Around the World

स्टैच्यू डी गांधी, जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
Statue De Gandhi, Geneva, Switzerland


महात्मा गांधी की प्रतिमा (फोटो- सोशल मीडिया)

स्विटजरलैंड के जिनेवा में 14 नवंबर, 2007 को स्टैच्यू डी गांधी का अनावरण किया गया। महात्मा गांधी की प्रतिमा जिनेवा के सुंदर एरियाना पार्क में बनी हुई है। यहां बैठकर किताब पढ़ना बहुत ही आनंदायक और शानदार लगता है। प्रतिमा का निर्माण भारत-स्विस मित्रता की 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया था।

महात्मा गांधी स्मारक, वाशिंगटन डीसी, यूएसए
Mahatma Gandhi Memorial, Washington DC, USA

छड़ी के साथ चलने की मुद्रा में महात्मा गांधी की यह खूबसूरत प्रतिमा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की तरफ से अमेरिका को एक उपहार थी। यह 16 सितंबर 2000 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की यात्रा के दौरान उपहार में दिया गया था। आप इस प्रतिमा को मैसाचुसेट्स एवेन्यू पर, वाशिंगटन डी.सी. में भारत के दूतावास के ठीक सामने देख सकते हैं।

महात्मा गांधी की प्रतिमा, लंदन, यूके
Statue of Mahatma Gandhi, London, UK

महात्मा गांधी की प्रतिमा (फोटो- सोशल मीडिया)

लंदन के वेस्टमिंस्टर के पार्लियामेंट स्क्वायर में स्थापित, यह खड़ी गांधी प्रतिमा प्रसिद्ध मूर्तिकार फिलिप जैक्सन द्वारा बनाई गई है। 9 फीट ऊंची यह प्रतिमा कांसे से बनी है। जोकि महात्मा गांधी के सन् 1931 में प्रधानमंत्री रामसे मैकडोनाल्ड के कार्यालय के बाहर खड़े हुए के दौरान की थी।

महात्मा गांधी की प्रतिमा, पारामारिबो, सूरीनाम
Statue of Mahatma Gandhi, Paramaribo, Suriname

सूरीनाम की राजधानी पारामारिबो में स्थित, गांधी की प्रतिमा दक्षिण अमेरिकी देश में अत्यधिक लोकप्रिय है। इसके पीछे कारण यह है कि महात्मा गांधी ने देश में गिरमिटिया श्रम प्रथाओं को समाप्त करने का अनुरोध किया था।

एमके गांधी, जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका
M.K Gandhi, Johannesburg, South Africa

महात्मा गांधी की प्रतिमा (फोटो- सोशल मीडिया)

महात्मा गांधी की यह कांस्य प्रतिमा गांधी चौक, जोहान्सबर्ग में स्थित है। जोहान्सबर्ग में इस जगह का नाम ही गांधी चौक रख दिया गया प्रतिमा में एक युवा के रूप में अहिंसा के भारतीय नायक को दर्शाया गया है। प्रतिमा का अनावरण गांधी के जन्मदिन के अवसर पर 2 अक्टूबर 2003 को जोहान्सबर्ग के मेयर द्वारा किया गया था।

महात्मा गांधी की प्रतिमा, न्यूयॉर्क शहर, यूएसए
Statue of Mahatma Gandhi, New York City, USA

मैनहट्टन, न्यूयॉर्क में यूनियन स्क्वायर में महात्मा गांधी की बड़ी मूर्ति बनी हुई है।

महात्मा गांधी की प्रतिमा, मैड्रिड, स्पेन
Mahatma Gandhi Statue, Madrid, Spain

महात्मा गांधी की इस प्रतिमा का उद्घाटन 2 अक्टूबर 2013 को मैड्रिड में स्पेन की रानी सोफिया ने किया था। कलाकार राम सुतार की गांधी की मूर्ति भारत सरकार की तरफ से शहर को एक उपहार थी।





Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story