Nepal News : नेपाल में बड़ा हादसा, त्रिशूली नदी में बहीं दो बसें, 60 से ज्यादा यात्री लापता, 7 भारतीयों की मौत

Nepal News : नेपाल में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया है, यहां मध्य नेपाल में मदन-अश्रित राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण दो बसें त्रिशूली नदी में बह गई हैं, इनमें करीब 63 यात्री सवार थे।

Rajnish Verma
Published on: 12 July 2024 3:35 AM GMT (Updated on: 12 July 2024 5:48 AM GMT)
Nepal News : नेपाल में बड़ा हादसा, त्रिशूली नदी में बहीं दो बसें, 60 से ज्यादा यात्री लापता, 7 भारतीयों की मौत
X

Nepal News : नेपाल में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया है, यहां मध्य नेपाल में मदन-अश्रित राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण दो बसें त्रिशूली नदी में बह गई हैं, इनमें करीब 63 यात्री सवार थे। तीन यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई है। इस हादसे में 7 भारतीय यात्रियों की मौत होने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि नदी में तेज बहाव के कारण बसें बह गई हैं, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस हादसे को लेकर नेपाल के प्रधनमंत्री ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।

नेपाल के चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया कि मदन-अश्रित राजमार्ग पर भूस्खलन होने के कारण शुक्रवार सुबह करीब 3:30 बजे यह हादसा हुआ है। त्रिशूली नदी में पानी का बहाव तेज था, इसलिए दो बसें नदी में बह गई हैं। इन दोनों बसों में ड्राइवर सहित 63 यात्री सवार थे। इस हादसे के बाद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, हालांकि तेज बारिश के कारण राहत एवं बचाव टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

तीन यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

वहीं, पुलिस ने बताया कि नेपाल के काठमांडू जा रही एक बस में 24 और दूसरी बस में 41 यात्री सवार थे। हादसे के दौरान तीन यात्रियों ने कूदकर जान बचा ली है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 7 भारतीय नागरिकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

नेपाल के प्रधानमंत्री ने जताया दुख

वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बस के बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने और देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुए सम्पत्ति के नुकसान से काफी दुखी हूं। मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज करने और उन्हें प्रभावी ढंग से बचाने का निर्देश देता हूं।

नेपाल में हो रही भारी बारिश

बता दें कि नेपाल में मूसलाधार बारिश हो रही है, इससे लगातार भूस्खलन की घटना देखने को मिल रही हैं। बीत दिनों नेपाल में कोसी बैराज के सभी गेट खोल दिए गए थे और लगभग 3 लाख 94 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पानी छोड़े जाने से कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो गई, यहां बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम के कारण यातायात मार्ग प्रभावित हुआ है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story