×

Major events of November in History: इतिहास के पन्नों में नवंबर माह में दर्ज है कई बड़ी घटनाएं

Major events of November in History: इतिहास में इस महीने के नाम कई घटनाएं दर्ज हैं, जिनका जिक्र आज तक होता है। खबरों में अक्सर उन घटनाओं को रेफरेंस के तौर पर यूज किया जाता है।

Krishna Chaudhary
Published on: 1 Nov 2022 1:03 AM GMT (Updated on: 1 Nov 2022 1:03 AM GMT)
Major events of November in history:
X

Major events of November in history (photo: social media ) 

Major events of November in History: आज यानी सोमवार 31 तारीख को अक्टूबर महीने का आखिरी दिन है। कल यानी मंगलवार 1 तारीख से नवंबर के रूप में नए माह की शुरूआत हो जाएगी। नवंबर साल 2022 का आखिरी दूसरा महीना है। इतिहास में इस महीने के नाम कई घटनाएं दर्ज हैं, जिनका जिक्र आज तक होता है। खबरों में अक्सर उन घटनाओं को रेफरेंस के तौर पर यूज किया जाता है।

तो आइए एक नजर नवंबर महीने में दुनिया में घटीं कुछ प्रमुख घटनाओं पर डालते हैं –

- 1 नवंबर 1955 – यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 629 को बम से उड़ा दिया गया। विमान में सवार सभी 44 लोग मारे गए थे।

- 2 नवंबर 1936 – बीबीसी की टेलीविजन सेवा का आरंभ

- 3 नवंबर 1943 - पोलैंड के ल्यूबेल्स्की जिले में सभी यहूदियों को मारने के लिए नाजी ने "ऑपरेशन हार्वेस्ट फेस्टिवल" किया। 43 हजार से अधिक यहूदियों का कत्ल हुआ था।

- 4 नवंबर 1995 – इजरायली प्रधानमंत्री यित्जाक राबिन की तेल अवीव में हत्या।

- 5 नवंबर 2006 – इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन को अमेरिका में सुनाई गए सजा – ए – मौत।

- 6 नवंबर 1977 – जॉर्जिया में Kelly Barnes बांध टूटने से आई भीषण बाढ़, करीब 40 लोगों की हुई थी मौत

- 7 नवंबर 2007 – फिनलैंड के जकोला स्थित एक हाई स्कूल में 18 वर्षीय हमलावर ने 8 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। बाद में खुद को भी गोली मार ली।

- 8 नवंबर 1960 – जॉन एफ केनेडी अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति चुने गए।

- 9 नवंबर 1921 – महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन को भौतिकी के क्षेत्र में मिला नोबेल पुरस्कार।

- 10 नवंबर 1975 – यूएस में आयरन ओर ले जाने वाला एडमंड फिट्जगेराल्ड सुपीरियर झील में डूबा। जहाज में सवार सभी 29 लोगों की डूबने से मौत।

- 11 नवंबर 1989 - जगुआर फोर्ड मोटर कंपनी की सहायक कंपनी बन गई ।

- 12 नवंबर 1927 – तानाशाह जोसेफ स्टालिन ने सोवियत संघ का पूरा कंट्रोल अपने हाथों में लिया।

- 13 नवंबर 1990 - न्यूजीलैंड में एक अपराधी ने पुलिस के हाथों मरने से पहले 13 लोगों की हत्या कर दी थी, जिसे अरामोआना नरसंहार के रूप में जाना जाता है।

- 14 नवंबर 1940 – सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान जर्मन लड़ाकू विमानों ने ब्रिटेन के औद्योगिक शहर कॉवेंट्री पर जमकर बमबारी की थी।

- 15 नवंबर 1970 - उष्णकटिबंधीय चक्रवात के कारण बांग्लादेश में 50 हजार लोग मारे गए।

- 16 नवंबर 1988 – बेनजीर भुट्टो (पाकिस्तान) किसी इस्लामिक देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

- 17 नवंबर 1950 - 15 वर्षीय तेनज़िन ग्यात्सो तिब्बत के 14वें दलाई लामा बने। जो आज भी इस पर पर बने हुए हैं।

- 18 नवंबर 2022 – तानाशाह मुसोलिनी इटली की सत्ता में आय़ा।

- 19 नवंबर 1984 – मैक्सिको सिटी में एलपीजी टर्मिनल में बड़ा धमाका, 500 से अधिक लोगों की गई जान।

- 20 नवंबर 1968 - वेस्ट वर्जीनिया की कोयला खदान में विस्फोट से 78 लोगों की मौत।

- 21 नवंबर 1980 – अमेरिकी शहर लॉस वेगास स्थित एमजीएम ग्रैंड होटल में लगी भीषण आग, 85 लोगों की जलकर मौत।

- 22 नवंबर 1963 - अमेरिका के 35 वें राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की गोली मारकर हत्या।

- 23 नवंबर 1935 – तानाशाह मुसोलिनी ने फ्रांस के खिलाफ जंग का किया ऐलान।

- 25 नवंबर 1950 - अमेरिका में आए भयानक समुद्री तुफान में 383 लोग मारे गए और 160 से अधिक लोग घायल हुए थे।

- 26 नवंबर 2008 – आतंकवादी हमलों से दहला मुंबई। 160 से अधिक लोगों की गई थी जान, जिनमें कई विदेशी भी थे शामिल।

- 27 नवंबर 1975 - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के सह-संस्थापक और संपादक रॉस मैकविहिर्टर की उनके उत्तरी लंदन स्थित घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

- 28 नवंबर 1942 – अमेरिका के बोस्टम में The Cocoanut Grove नामक एक नाइटक्लब में भीषण आग लग गई, जिसमें 492 लोग जलकर मर गए थे।

- 28 नवंबर 1676 – पुडुचेरी पर फ्रांसिसियों ने कब्जा कर लिया।

- 29 नवंबर 1759 – दिल्ली के मुगल बादशाह आलमगीर द्वितीय की हत्या।

- 30 नवंबर 1939 – सोवियत रूस ने सीमा विवाद को लेकर फिनलैंड पर आक्रमण किया।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story