×

India-Maldives Row: ‘विभिन्न संकटों में भारत ने हमारा साथ दिया’, मालदीव पर्यटन उद्योग ने लक्षद्वीप पोस्ट पर टिप्पणी की निंदा

India-Maldives Row:

Viren Singh
Published on: 9 Jan 2024 9:03 AM GMT (Updated on: 9 Jan 2024 9:19 AM GMT)
India-Maldives Row
X

India-Maldives Row (सोशल मीडिया) 

India-Maldives Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा की सोशल मीडिया पर शेयर की गईं फोटोओं पर मालद्वीप के कुछ मंत्रियों द्वारा अपमानजनक टिप्पणी करना मालद्वीप पर ऐसा भारी पड़ेगा, यह कभी उसने सोचा नहीं होगा। उसके अपने भी देश के लोग अब उसके खिलाफ होते हुए भारत के समर्थन में आए गए हैं। मालदीव में राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग भी उठने लगी है। इस बीच, मालदीव की टूरिज्म इंडस्ट्री भी भारत के समर्थन में आई है और अपने देश के कुछ मंत्रियों द्वारा पीएम मोदी की फोटो पर अपमानजनक टिप्पणियों की 'कड़ी निंदा' की है।

विभिन्न संकटों ने भारत ने हमारा दिया साथ

एमएटीआई ने 8 जनवरी को भारत के समर्थन में एक बयान जारी किया। एक अधिकारी ने कहा कि एमएटीआई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ उप मंत्रियों द्वारा भारत के प्रधानमंत्री और भारत के लोगों के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा करता है। भारत को अपना निकटतम सहयोगी बताते हुए MATI ने कहा, भारत हमारे निकटतम पड़ोसियों और सहयोगियों में से एक है। हमारे पूरे इतिहास में भारत हमेशा विभिन्न संकटों में सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाला रहा है और हम सरकार के साथ-साथ भारत के लोगों द्वारा हमारे साथ बनाए गए घनिष्ठ संबंधों के लिए बेहद आभारी हैं।

दोनों देशों के बीच बना रहा संबंध

MATI ने आगे कहा कि भारत मालदीव के पर्यटन उद्योग में भी एक सतत और महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रहा है। भारत ने COVID-19 के दौरान हमारे पुनर्प्राप्ति प्रयासों में बहुत सहायता की है। तब से भारत ने इसे जारी रखा है और मालदीव के लिए शीर्ष बाजारों में से एक बना रहा है। हमारी सच्ची इच्छा है कि हमारे दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंध आने वाली पीढ़ियों तक बने रहें। हम ऐसे कार्यों या भाषण से बचते हैं जो हमारे अच्छे संबंधों पर कोई नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला?

बीते 2 जनवरी को पीएम मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने वहां एक बीच पर कुछ समय बिताए और स्नॉर्कलिंग भी की, जिसकी फोटोएं उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। इन फोटोओं पर मालदीव के युवा अधिकारिता उप मंत्री शिउना, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महज़ूम माजिद ने पीएम मोदी का मजाक उड़ाया और अपमानजनक टिप्पणी की। इस टिप्पणी के बाद भारत में लोगों को यह सख्त नागवार गुजरा और सोशल मीडिया पर हैशटेग बायकॉट मालदीव्स ट्रेंड चला दिया। इस ट्रेंड में कई सेलिब्रिटीज खूद पड़े और लक्षद्वीप को खूबसूरत बताते हुए लोगों से यहां टूरिज्म को प्रमोट करने की अपील की। इस वजह से कई भारतीयों ने मालदीव के टूर कैंसिल कर दिये।

बयान देने वाले मंत्री हुए निलंबित

हालांकि मालदीव सरकार ने पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाले युवा मंत्रालय में उप मंत्री मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महज़ूम माजिद को उनके पदों से निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में भारत का प्रमुख समुद्री पड़ोसी है और एक विशेष स्थान रखता है

पूर्व रक्षा मंत्री मारिया बोली, दिखती है सरकार की अदूरदर्शिता

मालदीव से सांसद मिकेल नसीम ने संसद से मालदीव सरकार द्वारा दिखाई गई निष्क्रियता और तत्परता की कमी के लिए विदेश मंत्री को बुलाने का आह्वान किया है। मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी ने भी कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां मालदीव सरकार की "अदूरदर्शिता" को प्रदर्शित करती हैं, उन्होंने कहा कि भारत एक विश्वसनीय सहयोगी रहा है, जो रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहायता प्रदान कर रहा है। इस प्रकार की गई अलोचना दोनों देश में लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते को कमजोर करने का प्रयास है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story