×

14 मौतों से हाहाकार: खाई में गिरा ट्रक, लाशों को तलाश रही सरकार

सड़क हादसों से मौत का कहर लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक बड़ी दुर्घटना में कई लोगों की मौत होने की खबर मिल रही है। एक तेज रफ्तार बस गहरी खाई में गिर गयी।

Shivani Awasthi
Published on: 4 March 2020 6:27 AM GMT
14 मौतों से हाहाकार: खाई में गिरा ट्रक, लाशों को तलाश रही सरकार
X

दिल्ली: सड़क हादसों से मौत का कहर लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक बड़ी दुर्घटना में कई लोगों की मौत होने की खबर मिल रही है। जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार बस गहरी खाई में गिर गयी। बताया जा रहा है कि इस दौरान 14 लोग ट्रक में सवार थे, हालाँकि खाई से अब तक नौ लोगों के शवों को निकाला गया है। वहीं संभावना जताई जा रही है कि बाकियों कि भी इस दुर्घटना में मौत हो गयी है। हालाँकि शव बरामद होने तक इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है।

नाइजीरिया में ट्रक हादसा:

खबर नाइजीरिया की है, जहां पश्चिमी स्टेट क्वारा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, यहां एक ट्रक बेहद रफ्तार से गुजर रही थी। इस बीच सड़क के काफी संकरा होने के चलते वाहन गहरी खाई में गिर गयी। इस बार में जानकारी देते हुए संघीय सड़क सुरक्षा कोर के कमांडर जोनाथन ओवोडे ने बताया है कि ट्रक किसी अन्य वाहन से नहीं टकराया था। बल्कि रफ्तार तेज होने के कारण खाई में जा गिरा।

ये भी पढ़ें: भयानक विमान हादसा: सभी यात्रियों की दर्दनाक मौत, लाशें गिन रहा देश

करीब 14 लोगों की मौत की खबर:

बताया जा रहा है कि ट्रक में करीब 14 लोग सवार थे। हादसे का पता चलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गयी और लोगों को बचाने में जुट गयी। सूत्रों के मुताबिक, नौ लाशों को अब तक खाई से निकाला जा चुका है। सबकी मौत हो गयी। कहा जा रहा है कि सभी 14 लोगों की दुर्घटना में मौत हो गयी है।

ये भी पढ़ें: जापान में बंद हो रहा है थ‍िएटर, ताला लगने से पहले दिखाई आमिर की ‘3 ईडियट्स’

गौरतलब है कि नाइजीरिया में ख़राब सड़कें, तेज गति से गाड़ी चलाने और ओवर लोड के कारण आये दिन हादसे होते रहते है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story