×

Indian Origin: ऋषि सुनक के अलावा भारतीय मूल के इन नेताओं ने भी बढ़ाया देश का मान

Indian Origin: भारत मूलवासियों में करीब 200 नेता ऐसे हैं, जो इन 15 देशों के सर्वोच्च पद पर काबिज हो चुके हैं। इसमें 60 लोग देशों के कैबिनेट पद पर हैं।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 26 Oct 2022 10:17 AM GMT
Indian Origin
X

Indian Origin (सोशल मीडिया)

Indian Origin: समस्त विश्व में केवल एक मात्र हिस्दुस्तान ही देश है, जिसको विश्व गुरु के नाम से संबोधित किया जाता है। यू हीं कोई देश विश्व गुरु नहीं कहलाने लगता है। इसके पीछे हमारे ऋषि-मुनियों, पूर्वजों और महान विभूतियों की अथक मेहनत है, जिसकी वजह से यह उपाधि मिल पाई है। और अब देश के नए रंगरूटों ने विश्व गुरू बनाने की कमान अपने हाथों में ले ली है। इसमें ज्ञान, वैभव और शीलता का संपूर्ण मिश्रण मिला हुआ है, जो केवल भारत और भारतीयों के अंदर ही पूरी दुनिया में पाया जाता है। एक बार फिर से दुनिया में भारतीयों की हनक सुनाई दे रही है। जिस देश ने हिन्दुस्तान की धरती पर 200 सालों तक राज किया है। आज उसी देश की कमान एक भारतीय एक हाथ आ गई है। 42 वर्षीय ऋषि सुनक ब्रिटिश यानी इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बने गए हैं, जोकि भारतीय मूल वंशी के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री हैं। सुनक ने 25 अक्टूबर, 2022 मंगलवार को 10- डाउनिंग स्ट्रीट में जाकर प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया है।

15 देशों में सर्वोच्च पद और 60 देशों में कैबिनेट पद असीन

ऋषि सुनक के इंग्लैड का प्रधानमंत्री बनते ही एक बार फिर से भारतीय मूल वंशियों की देश-विदेश में चर्चा होना शुरू हो गई है। अब लोगों लगातार इंटरनेट पर उन भारतीय मूल वंशियों की खोज कर रहे हैं, जिनके साथ आज या फिर कभी देश की सत्ता रहती और उस पर राज किया था या फिर कर रहे हैं। न्यूजट्रैक की खोज बिन टीम ऐसे कुछ भारतीय मूल वंशियों का नाम निकालकर लेकर आई है, जिन्होंने भारत के विश्व गुरू होने का परचम पूरी दुनिया में फहराया है और था। आपको बता दें कि भारत मूल वासियों में करीब 200 नेता ऐसे हैं, जो 15 देशों के सर्वोच्च पद पर काबिज हो चुके हैं। इसमें 60 लोग देशों के कैबिनेट पद पर हैं।

ऋषि सुनक


हाल में ही चुने गए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथम्पटन में एक भारतीय परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम यशवीर था और वह नेशनल हेल्थ सर्विस के जनरल प्रैक्टिशनर थे। उनकी माता का नाम ऊषा था और वह एकफार्मासिस्ट थीं। पीएम सुनक का विवाह भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक इंफोसिस के फाउंडर नारायणमूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ती से हुआ था।

कमला हैरिस


कमला हैरिस वर्तमान में अमेरिका उपराष्ट्रपति हैं,जोकि भारतीय मूल वंशी महिला हैं। और वह अमेरिका की पहली उपराष्ट्रपति महिला हैं। वह 20 जनवरी 2021 को अमेरिका की 49वीं उपराष्ट्रपति बनी थीं। उनकी माता का नाम श्यामला गोपालन था,जिनका जम्न भारत के तमिलनाडु राज्य में हुआ था। गोपालन पेशे से ब्रेस्ट कैंसर रिसर्चर थीं,जो बाद में अमेरिका में जा बसीं। हैरिस ने हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी और हेस्टिंग्स कॉलेज ऑफ लॉ पढाई की है।

चान संतोखी


चंद्रिकाप्रसाद 'चान' संतोखी मौजूदा समय सूरीनाम के राष्ट्रपति हैं। उनका का जन्म 3 फरवरी 1959 को भारतीय-सूनीनामीज हिंदू परिवार में हुआ। संतोखी के दादा 19वीं सदी की शुरुआत में भारत से अग्रेजों द्वारा मजदूरी कराने के लिए सूरीनाम लगाया गया था, जिसके बाद वह यहीं बस गए। संतोखी प्रोग्रेसिव रिफॉर्म पार्टी के नेता हैं और उन्होंने 2 दिसंबर 2020 को देश के नौवें राष्ट्रपति की शपथ ली थी। संतोखी का विवाह मेलिसा कविता देवी सीनाचेरी हुआ,जो पेशे से वकील थीं।

भरत जगदेव


भरत जगदेव भारतीय मूल वंसी हैं। जगदेव ने वर्ष 2020 में गुयाना के उपराष्ट्रपति चुने गए हैं। वह इससे पहले भी 1997 से 1999 तक गुयाना के उपराष्ट्रपति रह चुके हैं। उनका जन्म जन्म 23 जनवरी 1964 को गुयाना में एक भारतीय हिंदू परिवार में हुआ था।

एंटोनियो कोस्टा


एंटोनिया कोस्टा पुर्तगाल के प्रधानमंत्री हैं। वह देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने गए हैं। कोस्टा के पिता का नाम ओरलैंडो द कोस्टा है और उनका जन्म गोवा के एक भारतीय परिवार में हुआ था। ओरलैंडो द कोस्टा पेशे के राइटर हैं। उस हिसाब से ओरलैंडो द कोस्टा आधे भारतीय और आधे पुर्तगाली हैं।

प्रविंद जगन्नाथ


भारतीय मूल वंसी प्रविंद जगन्नाथ मॉरिशस के केंद्रीय कृषि मंत्री और वित्त मंत्री के पद पर असीन हो चुके हैं। वर्ष 2000 में वह पहली बार देश के कृषि मंत्री और फिर वर्ष 2005 में वित्त मंत्री बने थे। उनका जन्म 25 दिसंबर 1961 को मॉरिशस में भारतीय मूल के हिंदू परिवार था। वह देश के विपक्षी नेता भी रह चुके हैं।

पृथ्वीराजसिंह रूपन


पृथ्वीराजसिंह रूपन मॉरिशस के राष्ट्रपति हैं। वह वर्ष 2019 से इस पद पर असीन हैं। रूपन का जन्म 24 मई 1959 को मॉरिशस के एक भारतीय आर्य समाजी हिंदू परिवार में हुआ था।

मोहम्मद इरफान अली


गुनाया का राष्ट्रपति भारतीय मूल वंसी हैं, जिसका नाम मोहम्मद इरफान अली है। वह देश के पहले ऐसे मुस्लिम व्यक्ति हैं,जो देश के सर्वोच्च पद पर असीन हैं। उनका जन्म 25 अप्रैल 1980 को गुयाना में एक भारतीय-गायनीज मुस्लिम परिवार में हुआ था।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story