×

कांगो में बम धमाका: 32 भारतीय शांति सैनिक घायल, एक बच्चे की मौत

aman
By aman
Published on: 8 Nov 2016 10:12 AM GMT
कांगो में बम धमाका: 32 भारतीय शांति सैनिक घायल, एक बच्चे की मौत
X

कांगो: कांगो गणराज्य के पूर्वी क्षेत्र गोमा में मंगलवार को हुए एक विस्फोट में जहां एक बच्चे की मौत हो गई वहीं भारतीय शांति सेना के 32 सैनिक घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र मिशन ने जारी एक बयान में बताया कि ये विस्फोट पश्चिमी गोमा क्षेत्र में सुबह के समय हुआ। उस वक्त ड्यूटी पर तैनात 32 भारतीय शांति सैनिक घायल हो गए।

जबकि घटनास्थल के पास की एक मस्जिद के इमाम ने बताया कि उसने भी विस्फोट की आवाज सुनी थी। वह उस स्थान पर गया। इमाम ने बताया कि विस्फोट में तीन शांति सैनिकों की मौत हुई है। गौरतलब है कि कांगो में इस समय संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत अलग-अलग देशों के 18 हजार शांति सैनिक तैनात हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story