×

Pakistan News Today: इस्लाम कबूल करने से इनकार करने पर शादीशुदा हिंदू महिला का अपहरण और रेप

Pakistan News: पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत से अगवा की गई एक विवाहित हिंदू महिला ने कहा है कि उसने अपना धर्म बदलने से इनकार कर दिया तो उसका अपहरण करके उसके साथ रेप किया गया।

Jugul Kishor
Published on: 23 Jan 2023 2:49 AM GMT
Married Hindu woman raped after refusing to convert to Islam in Pakistan
X

सांकेतिक तस्वीर (फोटो- सोशल मीडिया)

Pakistan News: पाकिस्तान में विवाहित हिंदू महिला का अपहरण कर रेप करने का मामला सामने आया है। पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत से अगवा की गई एक विवाहित हिंदू महिला ने कहा है कि आरोपियों ने उसे इस्लाम कबूल करने की धमकी दी थी। महिला ने जब अपना धर्म बदलने से इनकार कर दिया तो उसका अपहरण करके उसके साथ रेप किया गया। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलाोड किया, जिसमें उसने अपने साथ हुई दरिंदगी की बात बतायी है। पीड़िता ने कहा कि उमरकोट जिले के समारो शहर में उसके साथ बलात्कार किया गया। महिला ने वीडियो में आगे बताया कि इब्राहिम मंगरियो, पुन्हो मंगरियो और उनके साथी ने अगवा किया था। उसने कहा कि उन्होंने उसे धमकी दी और उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा, लेकिन जब उसने इनकार कर दिया, तो उसके साथ तीन दिनों तक बलात्कार किया गया।

पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत के एक स्थानीय हिंदू नेता ने कहा कि विवाहित हिंदू महिला का अपहरण करके रेप किया गया। महिला द्वारा आरोपियों के नाम बताये जाने के बावजूद रविवार तक मीरपुरखास में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। नेता ने कहा कि पीड़ित महिला और उसका परिवार थाने के बाहर बैठे हैं, इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन पुलिस आरोपियों का साथ दे रही है। इसलिए पीड़ित महिला का मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।

पाकिस्तान में 2022 में कई लड़कियों जबरन धर्म परिवर्तन व हत्या कर दी गई

पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों का अपहरण और जबरन धर्मांतरण एक बड़ी समस्या बन गयी है। पाकिस्तान के थार, उमरकोट, मीरपुरखास, घोटकी और खैरपुर क्षेत्रों में बड़ी हिंदू आबादी है। इन इलाकों में हिंदू समुदाय के अधिकांश लोग मजदूरी करते हैं। पिछले साल जून 2022 में हिंदू लड़की करीना कुमारी ने यहां अदालत को बताया था कि उसे जबरन इस्लाम कबूल करवाया गया और एक मुस्लिम युवक से शादी करवायी गयी। मार्च 2022 में तीन हिंदू लड़कियों सत्रन ओद, कविता भील और अनीता भील का अपहरण कर लिया गया था, उन्हें इस्लाम में परिवर्तित कर दिया गया और आठ दिनों के भीतर मुस्लिम पुरुषों से शादी कर ली गई।

एक अन्य मामले में पिछले साल 21 मार्च 2022 को सुक्कुर के रोहरी में पूजा कुमारी की उनके घर के बाहर बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूजा से मुस्लिम युवक शादी करना चाहता था। लेकिन, उसने मना कर दिया और कुछ दिनों बाद उसने और उसके दो साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पाकिस्तान में केवल युवा लड़कियां ही नहीं बल्कि वृद्ध हिंदू महिलाएं भी अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन की शिकार हुई हैं। चार बच्चों की मां गोरी कोहली को सिंध के खिप्रो से अगवा कर लिया गया था और बाद में पता चला कि उसने इस्लाम धर्म अपना लिया था और उसके अपहरण के आरोपी एजाज मर्री से शादी कर ली थी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story