×

ट्रंप के साथ बैठक के बाद बोले पुतिन- अमेरिका के साथ संबंध होंगे मजबूत

By
Published on: 9 July 2017 4:41 AM GMT
ट्रंप के साथ बैठक के बाद बोले पुतिन- अमेरिका के साथ संबंध होंगे मजबूत
X

हैम्बर्ग: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के अपने समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक के बाद कहा कि उन्हें विश्वास है कि दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार होगा। पुतिन ने यह भी कहा कि रूस ने नवंबर 2016 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में कभी हस्तक्षेप नहीं किया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, "ऐसा लगता है कि यदि हम अपने संबंधों को मजबूत बनाएंगे तो हम हर तरह के वार्तालाप को पुनर्स्थापित कर सकते हैं।"

यह भी पढ़ें: NSG सदस्यता: मोदी-पुतिन मुलाकात से पहले भारत ने रूस को चेताया

उन्होंने कहा, "ट्रंप जो टीवी पर देखते हैं, वह उसकी तुलना में असल जीवन से काफी अलग है। वह उनकी बातों को बखूबी समझते हैं, तेजी से चीजों का विश्लेषण करते हैं और चर्चा के दौरान सामने आए प्रश्नों का बखूबी उत्तर देते हैं।"

पुतिन ने कहा, "हमारा रुख स्पष्ट है। मैं इसे दोहराता हूं कि रूस ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप नहीं किया और ट्रंप उनके उत्तर से स्पष्ट हैं।"

आगे की स्लाइड में जानिए और क्या बोले पुतिन

एक रिपोर्टर के यह सवाल पूछने पर कि क्या रूस 24 सितंबर को जर्मनी में होने जा रहे आम चुनाव में हस्तक्षेप करने की कोशिश करेगा? इसके जवाब में पुतिन ने कहा कि जब रूस ने यह अमेरिका में नहीं किया तो वह यह जर्मनी में क्यों करेगा।

पुतिन ने कहा कि रूस के जर्मनी के साथ अच्छे संबंध हैं। जर्मनी यूरोप में रूस का मुख्य व्यापारिक समझेदार है।

उन्होंने कहा कि रूस को अन्य देशों के चुनावों में हस्तक्षेप करने की कोई जरूरत नहीं है।

Next Story