×

मेहुल चोकसी पर नया खुलासा: शरीर पर मिले कई घाव, सामने आई ये तस्वीरें

भगोड़ा मेहुल चोकसी डोमिनिका में गिरफ्तार हो गया। ऐसे में अब भारत प्रत्यर्पित होने के दावों के बीच मेहुल चोकसी को लेकर हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

Network
Newstrack Network / Vidushi Mishra
Published on: 31 May 2021 11:56 AM GMT
Mehul Choksi has been beaten up in Dominica and electrocuted.
X

मेहुल चोकसी(फोटो-सोशल मीडिया)

Mehul Choksi: हीरा कारोबारी भगोड़ा मेहुल चोकसी(Mehul Choksi) डोमिनिका(Dominica) में गिरफ्तार हो गया। ऐसे में अब भारत प्रत्यर्पित होने के दावों के बीच मेहुल चोकसी को लेकर हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बताया है कि चोकसी की डोमिनिका में पिटाई की गई है और बिजली से करंट भी दिया गया है। जहां अस्पताल से मेहुल चोकसी की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

भारतीय बैंकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करके फरार चल रहे मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बताया कि चोटों के चलते चोकसी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे डोमिनिका गए नहीं बल्कि उन्हें अगवा करके जबरन ले जाया गया। जिससे वहां से फिर भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण करना आसान हो, क्योंकि एंटीगुआ से प्रत्यर्पण हो नहीं पा रहा था, इसलिए चोकसी को साजिश करके लाया गया है।

मेहुल चोकसी भारत के नागरिक नही

मेहुल के वकील ने बताया है कि जिस महिला को चोकसी की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है वह दरअसल उनकी पड़ोसी थी और उस वक्त घर में मौजूद थी। जब जबरन चोकसी को डोमिनिका ले जाया जा रहा था। हम इन सभी चीजों की जांच की मांग करेंगे।

मेहुल चोकसी(फोटो-सोशल मीडिया)

ऐसे में सवाल उठता है कि डोमिनिका में हुई पिटाई के बाद क्या भारत की जेल में या जांच अधिकारियों के बीच में मेहुल चोकसी ज्यादा सुरक्षित नहीं होंगे? तो इसके जवाब में चोकसी के वकील ने कहा कि प्रत्यर्पण शर्तों के हिसाब से होता है और फिलहाल मेहुल चोकसी भारत के नागरिक नहीं है।

आगे वकील ने कहा कि फिलहाल वह एंटीगुआ के नागरिक हैं, ऐसे में वह देश तय करता है कि दूसरे देश को प्रत्यर्पण किया जाए या नहीं किया जाएगा। भारत लाने के लिए साजिश के तहत उन्हें अगवा करके वहां भेजा गया है।

वहीं इससे पहले भी विजय अग्रवाल ने अपने एक बयान में कहा था कि उनके भागने को लेकर जो कहानियां चल रही हैं वह पूरी तरह गलत हैं। उनके शरीर पर चोट के निशान और अब यह पासपोर्ट की कहानी साबित करती है कि मेरे क्लाइंट का अपहरण किया गया है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story