×

Mehul Choksi News: जल्द भारत में होगा मेहुल चोकसी, कोर्ट में सुनवाई जारी

कैरिबियन द्वीप देश की अदालतें भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत निर्वासित करने की इजाजत दे सकती हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 2 Jun 2021 3:12 PM GMT (Updated on: 2 Jun 2021 4:34 PM GMT)
Mehul Choksi News: जल्द भारत में होगा मेहुल चोकसी, कोर्ट में सुनवाई जारी
X
मेहुल चोकसी हुआ कंगालः ED ने दिया तगड़ा झटका, 14 करोड़ की संपत्ति जब्त

Mehul Choksi: भगोड़े मेहुल चोकसी को लेकर बड़ी खबर है। मेहुल चोकसी के भारत प्रत्यर्पण मामले में डोमिनिका हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। ऐसे में हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले भारतीय अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने उसके आधार, स्थायी खाता संख्या (पैन) और राशन कार्ड सहित दस्तावेज एकत्र किए हैं। जिससे यह साबित हो सके कि भगोड़े व्यवसायी ने अपनी भारतीय नागरिकता कभी नहीं छोड़ी।

हाईकोर्ट में मेहुल चोकसी मामले पर सुनवाई शुरू हो चुकी है। ऐसे में जूम ऐप के जरिए मेहुल चोकसी भी सुनवाई में शामिल होगा। इस सुनवाई में ईडी और सीबीआई की टीम भी मौजूद है। वहीं सुनवाई के दौरान डोमिनिका सरकार ने कोर्ट में कहा कि मेहुल चोकसी की याचिका सुनवाई के योग्य नहीं है। आगे डोमिनिका सरकार ने कहा कि चोकसी को भारत को सौंपा जाए।

पत्नी ने मेहुल के लिए कही ये बात

बता दें, कोर्ट में सुनवाई से पहले मेहुल के वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि मेहुल के भाई डोमिनिका में विपक्षी पार्टियों से बातचीत कर रहे हैं। यह अफवाह है। मेहुल के भाई डोमिनिका में यह देखने आए हैं कि क्या मेहुल चोकसी के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है या नहीं।

इधर मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति चोकसी ने कहा कि मेरे पति को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हैं। वह एंटीगुआ के नागरिका हैं और उन्हें बारबुडा के संविधान के तहत सभी अधिकार और सुरक्षा का लाभ लेने का हक है। प्रीति ने कहा कि मुझे कैरेबियाई देशों के कानून में पूरा विश्वास है। हम मेहुल के सुरक्षित और जल्द से जल्द एंटीगुआ वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

आगे मेहुल की पत्नी ने कहा कि वो महिला मेरे पति को जानती थी, जब वह एंटीगुआ आती थी तो वह मेरे पति से मिलने जाती थी। जो लोग उनसे मिले हैं। उससे मुझे जो समझ आया है वो ये है कि मीडिया चैनलों पर दिखाई गई महिला वह महिला नहीं है जिसे वे बारबरा के नाम से जानते थे।

इस पर प्रीति ने कहा कि मेहुल को दी गई शारीरिक प्रताड़ना से परिवार चिंतित है। अगर कोई वास्तव में मेहुल को जिंदा वापस लाना चाहता है तो फिर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित क्यों किया गया?

बता दें, मेहुल चोकसी भारत प्रत्यर्पण मामले को लेकर सीबीआई(CBI) के एक उप महानिरीक्षक(DIG) के नेतृत्व में विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों की एक टीम डोमिनिका गई है।

मेहुल चोकसी भारत में

ऐसे में अगर इस कैरिबियन द्वीप देश की अदालतें भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत निर्वासित करने की इजाजत देती हैं तो उसे भारत वापस लाया जा सकेगा। बता दें, इस टीम में सीबीआई(CBI) के दो सदस्य हैं।

गौरतलब है कि मेहुल चोकसी 23 मई को एंटीगुआ से गुप्त तरीके से लापता हो गया था। एंटीगुआ में मेहुल सन् 2018 से एक नागरिक के रूप में रह रहा है। वहीं उसे पड़ोसी डोमिनिका में अवैध रूप से प्रवेश करने पर गिरफ्तार कर लिया गया था।

इस बीच भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) के एंटीगुआ से डोमिनिका जाने का राज दिन पर दिन गहराता जा रहा है। डोमिनिका में मेहुल के साथ एक लड़की को देखा गया है। जो किसी मिस्ट्री से कम नहीं है।

यह मिस्ट्री गर्ल का अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह शायद मेहुल की गर्लफ्रेंड है। लेकिन आपको बता दें कि इस मिस्ट्री गर्ल की एक्सक्लूसिव फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। तो आइए देखते हैं मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें भारत के भगोड़े कारोबारी मेहुल से जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही है।

मेहुल के साथ एक लड़की

इस बीच डोमिनिता में मेहुल को एक लड़की के साथ देखा गया था। अब सवाल यह है कि क्या मेहुल को उस लड़की ने फंसाया था फिलहाल मेहुल को दो दिन पहले ही डोमिनिका से गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन उस लड़की की मिस्ट्री अभी भी बनी हुई है। कहा जा रहा है कि यह की हनी टैप का मामला है।

जानकारों की माने तो वह मिस्ट्री गर्ल एंटीगुआ रही थी। उस बीच वह लड़की मेहुल से कई बार मिली। यह मिस्ट्री गर्ल बेहद सुंदर है। इसके बाद उसे लड़की ने अपने अपार्टमेंट में मेहुल को बुलाया और जब मेहुल वहां पहुचा तो लोग उसका अपहरम कर लिए और उसे डोमिनिका ले आए। यहीं से उसे गिरफ्तार किया गया है। मिस्ट्री गर्ल फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया फिलहाल यह कहानी अभी सस्पेंस से भरी है।

मेहुल के कुछ तस्वीरें मिली है इन तस्वीरों में मेहुल को काफी चोट आई है। वहीं दूसरी ओर मेहुल के वकील ने टार्चर बताया है। मेहुल की यह कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है अभी मेहुल की मिस्ट्री गर्ल का पता लगाया जा रहा है इस समय मेहुल चोकसी डोमिनिका से वापस एंटीगुआ पहुंचे है। जल्द ही उन्हें भारत लाया जाएगा। भारत सरकार नजर रखा हुआ है।

इससे पहले हीरा कारोबारी भगोड़ा मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बताया था कि चोकसी की डोमिनिका में पिटाई की गई है और बिजली से करंट भी दिया गया था। जहां अस्पताल से मेहुल चोकसी की तस्वीरें भी सामने आई थी।

मेहुल चोकसी भारत के नागरिक नहीं

भारतीय बैंकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करके फरार चल रहे मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बताया कि चोटों के चलते चोकसी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वे डोमिनिका गए नहीं बल्कि उन्हें अगवा करके जबरन ले जाया गया।

जिससे वहां से फिर भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण करना आसान हो, क्योंकि एंटीगुआ से प्रत्यर्पण हो नहीं पा रहा था, इसलिए चोकसी को साजिश करके लाया गया था। मेहुल चोकसी भारत के नागरिक नही मेहुल के वकील ने बताया था कि जिस महिला को चोकसी की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है वह दरअसल उनकी पड़ोसी थी और उस वक्त घर में मौजूद थी।

फिर जब जबरन चोकसी को डोमिनिका ले जाया जा रहा था। हम इन सभी चीजों की जांच की मांग करेंगे। मेहुल चोकसी(फोटो-सोशल मीडिया) ऐसे में सवाल उठता है कि डोमिनिका में हुई पिटाई के बाद क्या भारत की जेल में या जांच अधिकारियों के बीच में मेहुल चोकसी ज्यादा सुरक्षित नहीं होंगे? तो इसके जवाब में चोकसी के वकील ने कहा कि प्रत्यर्पण शर्तों के हिसाब से होता है और फिलहाल मेहुल चोकसी भारत के नागरिक नहीं है।

आगे वकील ने कहा कि फिलहाल वह एंटीगुआ के नागरिक हैं, ऐसे में वह देश तय करता है कि दूसरे देश को प्रत्यर्पण किया जाए या नहीं किया जाएगा। भारत लाने के लिए साजिश के तहत उन्हें अगवा करके वहां भेजा गया था।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story