×

बेटे बैरन के साथ व्हाइट हाउस में रहने आईं अमेरिकी प्रेसिडेंट की पत्नी मेलानिया ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और उनके बेटे बैरन अब व्हाइट हाउस में रहेंगे।

tiwarishalini
Published on: 12 Jun 2017 5:59 AM GMT
बेटे बैरन के साथ व्हाइट हाउस में रहने आईं अमेरिकी प्रेसिडेंट की पत्नी मेलानिया ट्रंप
X

वाॅशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और उनके बेटे बैरन अब व्हाइट हाउस में रहेंगे। मेलानिया बेटे बैरन के साथ व्हाइट हाउस शिफ्ट हो गई हैं। मेलानिया ट्रंप की संचार निदेशक स्टेफनी ग्रिशम ने रविवार रात ट्वीट कर कहा, "यह आधिकारिक है। मेलानिया और बैरन डीसी आ गए हैं।"

राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड व्हाउट हाउस में शिफ्ट हो गए थे जबकि मेलानिया ट्रंप बेटे बैरन (11) के साथ न्यूयॉर्क के ट्रंप टावर में रह रही थीं।

एनबीसी के मुताबिक, मेलानिया ने बैरन के न्यूयॉर्क स्कूल में इस साल का सत्र पूरा होने तक वहीं रहने का फैसला किया था। 1963 के बाद से व्हाइट हाउस में रहने वाले बैरन फर्स्ट बॉय हैं। उनसे पहले 1963 में जॉन एफ.कैनेडी का तीन साल का बेटा भी यहां रहा था।

मेलानिया ने रविवार रात ट्वीट कर कहा, "अपने नए घर की यादों को सहेजकर रखने के लिए आश्वस्त हूं।"



--आईएएनएस

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story