×

'ब्रायफेंड को वियाग्रा खिलाकर जबरन संबंध बनाती थी गर्लफ्रेंड, ऐसी है खौफनाक कहानी

इंग्लैंड समेत दुनिया के कई ऐसे देश जहां महिलाएं किसी पुरुष के साथ जबरन संबंध बनाए तो उसे कानून में रेप नहीं माना जाता है। हालांकि, कई बार पुरुषों को महिलाओं द्वारा भयंकर हिंसा का शिकार होना पड़ता है। इसी मुद्दे को सामने लाने के लिए इंग्लैंड के लैंकास्टर यूनिवर्सिटी लॉ स्कूल ने एक रिसर्च की है।

Dharmendra kumar
Published on: 28 July 2019 9:45 AM GMT
ब्रायफेंड को वियाग्रा खिलाकर जबरन संबंध बनाती थी गर्लफ्रेंड, ऐसी है खौफनाक कहानी
X

लखनऊ: इंग्लैंड समेत दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां महिलाओं के किसी पुरुष के साथ जबरन संबंध बनाए जाने को कानून में रेप नहीं माना जाता है। लेकिन कई बार पुरुषों को महिलाओं द्वारा भारी हिंसा का शिकार होना पड़ता है। इस मामले को सबके सामने लाने के लिए इंग्लैंड के लैंकास्टर यूनिवर्सिटी लॉ स्कूल ने एक शोध किया है। इस शोध में लगभग 30 पुरुषों को शामिल किया गया और उनसे इस मसले बात की गई। इन पुरुषों के साथ जबरन संबंध बनाए गए।

यह भी पढ़ें...भीनी भीनी बारिश में जगते हों जज़्बात, तो आज है आपकी शाम

यूके में पुरुषों को संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के अनुभव को टाइटल से शोध को प्रकाशित किया गया है। इसकी लेखिका लेक्चरर सिओभन वीअर हैं। वह कहती हैं कि पुरुषों के साथ जबरन संबंध बनाने को भी रेप माना जाना चाहिए।

प्रतीकात्मक तस्वीर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शोध में मई 2018 से जुलाई 2019 के बीच पुरुषों से बातचीत की गई। ऐसे ही पीड़िता ने आपबीती बताई। वह कहते हैं कि उनकी पार्टनर शुरुआत में अपने आप को ही नुकसान पहुंचाती थी। इसके बाद उसे डॉक्टर के पास लेकर गए, लेकिन इसके छह महीने बाद वह बॉयफ्रेंड के साथ भी मारपीट करने लगी।

यह भी पढ़ें...Ground Breaking2: यूपी को मिला तोहफा, देखें क्या-क्या है सीएम की झोली में

पीड़ित पुरुष के मुताबिक उनकी पार्टनर काम से लौटने के बाद सीधे संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करने लगती थी। वह हिंसक रूप धारण कर लेती। पुरुष ने बताया कि एक रात जब वह उठे तो उन्होंने देखा कि वह हथकड़ी से जकड़े हुए हैं। उसी समय गर्लफ्रेंड उनपर स्पीकर उठाकर हमला बोल दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

पीड़ित का कहना है कि उसकी पार्टनर के गर्भवती होने के बाद कुछ दिनों तक उसके साथ हिंसा होनी बंद हो गई, लेकिन फिर अचानक एक रात बॉयफ्रेंड ने देखा कि वह हथकड़ियों से जकड़ा हुआ है। गर्लफ्रेंड ने जबरन उन्हें वियाग्रा खिला देती है। पीड़ित ने कहा कि उस समय मेरे पास करने को और कुछ भी नहीं था।

यह भी पढ़ें...ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में बोले अडानी, साथ जुड़ा है भारत-यूपी का विकास

बाद में उसने अपने साथियों को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति से पूछा गया कि उन्होंने घर क्यों नहीं छोड़ दिया, उन्होंने वापस उसे क्यों नहीं पीटा? इस पर पीड़ित ने बताया कि उनका अपना घर था जो उन्होंने अपने बच्चों के लिए खरीदा था। वे रिलेशनशिप में फंस गए थे।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story