×

जब ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मॉडल से पूछा गया उनका साइज तो दिया चौंकाने वाला जवाब

suman
Published on: 4 Nov 2017 4:06 AM GMT
जब ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मॉडल से पूछा गया उनका साइज तो दिया चौंकाने वाला जवाब
X

लंदन: ब्यूटी कॉन्टेस्ट में पेरू की मॉडलों ने दिया ऐसा जवाब जिसने सबकी बोलती बंद कर दी। खबर है कि 100 साल से लेकर डेढ़ साल की बच्ची तक बलात्कार का शिकार होती हैं और लोग चर्चा तक नहीं करते, फुटपाथ पर बलात्कार हो रहा होता है और लोग आंखें मूंदकर निकल जाते हैं। किसी के घर से महिला के पिटने की आवाज़ आती है तो लोग कानों में तकिया लगाकर सोते जाते हैं। एक देश है जहां की मॉडलों ने धड़ल्ले से सबको चौंकाते हुए अपने फिगर साइज़ की बजाए, महिला हिंसा के आंकड़े बताए। यह देश है पेरू।

यह भी पढ़ें...ट्विंकल ने दुआ मामले में जताया अफसोस,FB पर पोस्ट कर मांगी माफी

मिस पेरू कॉम्पिटीशन में जब जजों ने मॉडलों से उनकी फिगर साइज़ पूछी, तो उन्होंने देश में महिला हिंसा के आंकड़े गिनाने शुरू कर दिए। यह सभी के लिए बहुत हैरान करने वाला था, लेकिन बाद में ये मॉडल मिसाल बन गईं, नई शुरुआत की। जब भी कोई ब्यूटी कॉम्पिटीशन देखा तो आखिरी में विनर यही बोलती है कि वह समाज के लिए खुद को समर्पित कर देगी। महिलाओं, शोषित लोगों के लिए काम करेगी। लेकिन इसमें कितना सच है। कितनी विश्व सुंदरियां, मिस यूनिवर्स, मिस इंडिया समाज के लिए, लड़कियों के लिए जी जान से काम करती हैं। ये बातें कहने-सुनने में बहुत अच्छी लगती हैं लेकिन पेरू में मॉडल्स ने जो हिम्मत दिखाई, क्या वाकई हमारे देश की मॉडल भी ये रिस्क उठा सकती हैं।

suman

suman

Next Story