×

Mizoram: 38 पत्नियों वाले पति की मौत,सबसे बड़े परिवार का था मुखिया, कुल सदस्यों की संख्या जानकर रह जायेंगे दंग

विश्व के सबसे बड़े परिवार के मुखिया के तौर पर माने जाने वाले मिजोरम के जिओना चाना (Ziona Chana) की मौत हो गई है। जिओना चाना के परिवार में उनकी 38 पत्नियां और 89 बच्चे हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 13 Jun 2021 2:03 PM GMT
Mizoram: 38 पत्नियों वाले पति की मौत,सबसे बड़े परिवार का था मुखिया, कुल सदस्यों की संख्या जानकर रह जायेंगे दंग
X

Mizoram: विश्व के सबसे बड़े परिवार के मुखिया के तौर पर माने जाने वाले मिजोरम के जिओना चाना (Ziona Chana) की मौत हो गई है। जिओना चाना के परिवार में उनकी 38 पत्नियां और 89 बच्चे हैं। इस समय जिओना चाना की उम्र सिर्फ 76 थी। इतनी कम उम्र में जिओना के मौत के बाद से परिवार और मिजोरम में गम का माहौल बना हुआ है।

जिओना चाना (Ziona Chana) की मौत की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने दिया है। इसके अनुसार इस बता की जानकारी मिजोरम (Mizoram) के सीएम जोरमथांगा ने ट्वीट कर दी हैं। इतने बड़े परिवार होने के कारण जिओना मिजोरम में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं मिजोरम के सीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि, 'मिजोरम और बकटावंग तलंगनुम में उनका गांव, परिवार के कारण राज्य में पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण बन गया था।'

बता दें कि जिओना चाना का चार मंजिला मकान है जिसमें 100 कमरे हैं। इनका घर खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बना हुआ है और इनके परिवार की सभी महिलाएं खेती करती हैं और घर को चलाने में अहम भूमिका निभाती है। वहीं जिओना की सबसे बड़ी पत्नी मुखिया की भूमिका निभाती है और घर के सभी लोगों को कार्य बांटती है इसके साथ ही वह सभी के कामों पर नजर भी रखती हैं। जिओना के कुछ बेटे बढ़ई का काम करते है उन्हें के साथ जिओना भी काम किया करते थे। फिलहाल उनके जाने के बाद से परिवार में शोक का माहौल बना हुआ है।

जिओना की इतनी बहुएं

आपको बताते चलें की दुनिया के सबसे बड़े परिवार वाले जिओना के 14 बहुओं और 33 पोते-पोतियों हैं। फिलहाल जिओना अब इस दुनिया में नहीं रहे। यह अपने परिवार को बहुत ही अनुशासन से चलाते थे। इनकी कमी सभी को खलेगी।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story