Rajnath Singh: मंगोलिया के राष्ट्रपति ने राजनाथ सिंह को गिफ्ट में दिया घोड़ा, चंगेज खान से जुड़ा इसका इतिहास

Rajnath Singh: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख से मुलाकात।

Krishna Chaudhary
Published on: 7 Sep 2022 12:40 PM GMT
Mongolian President Ukhnagin Khuralsukh gifts horse to Union Defence Minister Rajnath Singh
X

मंगोलिया के राष्ट्रपति ने राजनाथ सिंह को गिफ्ट में दिया घोड़ा

Ukhnagin Khuralsukh Gift Rajnath Singh: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों चीन और रूस के बीच स्थित मंगोलिया के दौरे पर हैं।

इस दौरान उन्होंने मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख से मुलाकात। किसी भारतीय रक्षा मंत्री की यह पहली मंगोलिया यात्रा है। सिंह को मंगोलिया की तरफ से एक राजसी घोड़ा उपहार में दिया गया है। सफेद रंग का ये घोड़ा दिखने में काफी आकर्षक है। दरअसल, इससे पहले जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगोलिया के दौरे पर गए थे तो उन्हें भी यह राजसी घोड़ा गिफ्ट किया गया था।

रक्षा मंत्री ने बुधवार को सफेद घोड़ों की तस्वीर के साथ ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, मंगोलिया में हमारे खास दोस्तों की तरफ से एक विशेष उपहार। मैंने इस शानदार और सुंदर घोड़े का नाम तेजस रखा है। धन्यवाद, राष्ट्रपति खुरेलसुख, धन्यवाद मंगोलिया।'

राजनाथ सिंह ने मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा उलानबटोर में पूज्य बापू को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि रक्षा मंत्री 5 से 7 सितंबर तक मंगोलिया के यात्रा पर हैं। वो यहां फिर जापान के लिए रवाना होंगे।

क्या है घोड़े की खासियत

घोड़े के मशहूर प्रजातियों में मंगोलियान घोड़े भी शामिल हैं। इस नस्ल के घोड़ों का मांस और दूध काफी फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं इनके मल का इस्तेमाल भी ईंधन के रूप में किया जाता है। मंगोलिया की संस्कृति में इन घोड़ों का खासा महत्व है। दुनिया के बर्बर योद्धाओं में गिने जाने वाला चंगेज खान इसी घोड़े पर बैठकर दुनिया जीतने के लिए निकला था।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story