×

मोरक्को, मिस्र के संदिग्ध चरमपंथी इटली से निष्कासित

Manali Rastogi
Published on: 19 Oct 2018 4:34 AM GMT
मोरक्को, मिस्र के संदिग्ध चरमपंथी इटली से निष्कासित
X

रोम: इटली प्रशासन ने मोरक्को के दो और मिस्र के एक संदिग्ध चरमपंथी सहित इस साल अब तक 106 इस्लामिक कट्टरपंथियों को देश से निष्कासित किया है। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि मिस्र का 37 वर्षीय नागरिक को मई में मिलान के बाहर गिरफ्तार किया गया था, वह 'अल्लाह अकबर' चिल्ला रहा था और राहगीरों को चाकू से धमका रहा था।

यह भी पढ़ें: यूएनएचसीआर ने लीबिया से 135 प्रवासियों को सुरक्षित बचाया

उसकी गिरफ्तारी के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया था। मोरक्कों के जिन दो संदिग्धों को निर्वासित किया गया है, उनकी उम्र 33 और 42 वर्ष है। मंत्रालय का कहना है कि 2015 से अब तक इटली से कुल 343 धार्मिक चरमपंथियों को निर्वासित किया जा चुका है।

--आईएएनएस

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story