×

ब्रिटेन की मस्जिदों ने जारी किए नियम, कहा- महिलाएं न चलाएं फेसबुक

By
Published on: 7 May 2016 9:06 AM GMT
ब्रिटेन की मस्जिदों ने जारी किए नियम, कहा- महिलाएं न चलाएं फेसबुक
X

लंदन: ब्रिटेन के मस्जिदों ने महिलाओं के फेसबुक चलाने औऱ पतलून पहनने पर नियम जारी किए हैं। एक अध्ययन में इन नियमों को प्रकाशित किया गया है। क्रॉयडॉन मस्जिद और लंदन के इस्लामी केंद्रो ने ‘पति और पत्नी के लिए परामर्श’ नाम के दस्तावेज़ को भी शामिल किया है।

पति की इजाजत के बिना घर से ना निकलें महिलाएं

-मस्जिद के मुफ्ती ने दस्तावेज़ में लिखा है कि‘महिला को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

-अगर बाहर निकलें तो उन्हें अपने पति की इजाज़त लेनी चाहिए।

-पति की जानकारी के बिना ऐसा नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें...फतवाः WI-FI चोरी करना इस्लाम में गुनाह, अल्लाह से डरें

-दूसरी मस्जिद ने ‘फेसबुक के खतरे’ नाम से एक वेब पोस्ट किया है।

-इसमें धार्मिक ग्रंथ क़ुरान में शराब को हराम बताने वाले उद्धरण का हवाला दिया है।

-इसे सोशल नेटवर्क पर भी लागू किये जाने की बात कही गई है।

बर्मिंघम के ग्रीन लेन मस्जिद के अनुसार महिलाओं को पति के सामने भी पतलून पहनने की इजाजत नहीं है। मस्जिद ने अपने एक पोस्ट में कहा है कि पतलून से शरीर दिखता है।

Next Story