×

Gautam Adani: गौतम अडानी के बाद मुकेश अंबानी की भी घटी दौलत, दोनों टॉप थ्री लूजर में शामिल

Gautam Adani News: अमेरिकी फोरेंसिक फाइनेंशियल रिचर्स फर्म हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट ने नए साल में गौतम अडानी की सल्तनत को हिला कर रख दिया है। जिसके बाद देश के दिग्गज उद्योगपति और एशिया के सबसे रईस शख्स अडानी की संपत्ति में जबरदस्त गिरावट आई है।

Krishna Chaudhary
Published on: 29 Jan 2023 7:32 AM GMT
Mukesh Ambani and Gautam Adani
X

Mukesh Ambani and Gautam Adani (Social Media)

Gautam Adani News: अमेरिकी फोरेंसिक फाइनेंशियल रिचर्स फर्म हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट ने नए साल में गौतम अडानी की सल्तनत को हिला कर रख दिया है। देश के दिग्गज उद्योगपति और एशिया के सबसे रईस शख्स अडानी की संपत्ति में जबरदस्त गिरावट आई है। शेयरों में लगातार गिरावट के कारण वह अमीरों की सूची में तीसरे से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। महज दो से तीन दिनों में अडानी समूह का मार्केट कैप 2.37 लाख करोड़ रूपये तक घट गया।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के ताजा अपडेट के मुताबिक, दौलत गंवाने वालों में गौतम अडानी अकेले भारतीय उद्योगपति नहीं हैं बल्कि इस सूची में एक और चर्चित भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी भी शामिल हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी भी अमीरों की सूची में 11वें स्थान से खिसकर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

दोनों टॉप थ्री लूजर में शामिल

दोनों चर्चित भारतीय उद्योगपति 2023 के टॉप लूजरों में शामिल हैं। 2.37 लाख करोड़ रूपये गंवाने के साथ अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी जहां पहले नंबर पर हैं। वहीं, 5.77 अरब डॉलर गंवाने के साथ मुकेश अंबानी तीसरे स्थान पर हैं।

कितनी रह गई अडानी की संपत्ति ?

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, अमेरिकी रिसर्च फर्म की रिपोर्ट के कारण शेयरों में आई गिरावट से गौतम अडानी की संपत्ति 120.7 अरब डॉलर से घटकर 92.7 अरब डॉलर रह गई है। सूची में इनसे आगे लैरी एलिशन, वॉरेन बफेट, बिल गेट्स, जेफ बेजोस, एलन मस्क और बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं।

अडानी पर लगे हैं गंभीर आरोप

फाइनेंशियल रिचर्स फर्म ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि अडानी ग्रुप की सभी सात प्रमुख लिस्टेड कंपनियों पर काफी ज्यादा कर्ज है। ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर 85 प्रतिशत से ज्यादा ओवरवैल्यूड हैं। शेयरों में हेरफेर की गई है। इसके अलावा रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप भी लगाया गया है। हालांकि, अडानी समूह की ओर से फर्म द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया जा चुका है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story